Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 5: न्याय की कुर्सी
मेरी समझ से — 5 questions with step-by-step answers.
मेरी समझ से(5 questions)
1
राजा सिंहासन पर क्यों नहीं बैठ पाया? (क) सिंहासन की मूर्तियाँ आसमान में उड़ गई थीं। (ख) सिंहासन की मूर्तियों ने उसे योग्य नहीं माना था। (ग) राजा स्वयं को उस पर बैठने योग्य नहीं मानता था। (घ) राजा ने मूर्तियों की शर्तें पूरी करने से मना कर दिया।
उत्तर:
(ख) सिंहासन की मूर्तियों ने उसे योग्य नहीं माना था। ★
2
लड़के के न्याय करने के तरीके से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है? (क) वह अपराधी को कठोर दंड देता था। (ख) वह किसी का पक्ष नहीं लेता था। (ग) वह न्याय करने को खेल समझता था। (घ) वह राजा के आदेशों का पालन करता था।
उत्तर:
(ख) वह किसी का पक्ष नहीं लेता था। ★
3
"बात इधर-उधर फैलने लगी"— यहाँ 'बात' का क्या अर्थ है? (क) लड़कों के अनोखे खेल की चर्चा (ख) लड़के के बीमार पड़ने की चर्चा (ग) लड़के की न्याय-बुद्धि की चर्चा (घ) टीले पर मिले पत्थर की चर्चा
उत्तर:
(ग) लड़के की न्याय-बुद्धि की चर्चा ★
4
"राजा सिंहासन की ओर दृढ़ कदमों से बढ़ा।" कहानी के अंत में राजा चौथी मूर्ति की बात अनसुनी करके सिंहासन पर बैठने के लिए आगे क्यों बढ़ा? (क) वह स्वयं को सिंहासन पर बैठने योग्य मानता था। (ख) वह सिंहासन के जादू को परखना चाहता था। (ग) वह मूर्तियों के बार-बार टोकने से ऊब गया था। (घ) उसे मूर्तियों की बातों पर भरोसा नहीं रह गया था।
उत्तर:
(क) वह स्वयं को सिंहासन पर बैठने योग्य मानता था। ★
5
कहानी के अनुसार न्याय के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है? (क) टीले पर बच्चों का खेल (ख) विक्रमादित्य का सिंहासन (ग) सच्चाई और पवित्र मन (घ) योग्य शक्तिशाली राजा
उत्तर:
(ग) सच्चाई और पवित्र मन ★