Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 10: हमारा आदित्य
भाषा की ओर — 4 questions with step-by-step answers.
Jump to:
भाषा की ओर(4 questions)
1
उच्चारण की बात — "मैं तो बड़ा होकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनूँगा और दूर-दूर के तारों के विषय में पढ़ँगा और वहाँ अंतरिक्ष यान भेजूँगा।" पाठ के इस वाक्य में बड़ा और पढ़ँगा शब्दों को रेखांकित किया गया है। इनका उच्चारण कीजिए। 'ड़' और 'ढ़' वर्ण 'उत्क्षिप्त वर्ण' कहलाते हैं। उच्चारण करते समय ये वर्ण जीभ द्वारा बाहर की ओर फेंके जाते हैं। नीचे दोनों वर्णों से बने कुछ शब्द दिए गए हैं। उन्हीं के आगे बने रिक्त स्थानों में अपने शब्द भरिए— 'ड़' के प्रयोग वाले शब्द— सड़क, कड़वा, मकड़ी, ............, ............, ............ 'ढ़' के प्रयोग वाले शब्द— पढ़ना, चढ़ाई, काढ़ा, ............, ............, ............ विशेष : यदि इन वर्णों से बने शब्द आपकी मातृभाषा में भी हैं, तो उनके बारे में भी बताइए।
उत्तर:
'ड़' के प्रयोग वाले शब्द— सड़क, कड़वा, मकड़ी, पकड़ा, पेड़
'ढ़' के प्रयोग वाले शब्द— पढ़ना, चढ़ाई, काढ़ा, सीढ़ी, बढ़ना
2
निपात — "मैंने तो अपने माता-पिता के बचपन के चित्र भी देखे हैं पर सूर्य का भी चित्र होता है, मुझे तो पता ही नहीं था।" वाक्य में प्रयुक्त रेखांकित शब्द वाक्य के अर्थ को बल दे रहे हैं। इन छोटे-छोटे शब्दों को 'निपात' कहा जाता है। उदाहरण— मैं बड़ी होकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनूँगी। (सामान्य वाक्य) मैं भी बड़ी होकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनूँगी। (अर्थ– कुछ अन्य भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनेंगे) मैं बड़ी होकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक ही बनूँगी। (अर्थ– कुछ अन्य नहीं बनूँगी) आइए, नीचे दिए गए वाक्यों में ही, भी, तक, तो, मात्र आदि का प्रयोग करके अर्थ को मिले बल पर विचार करें— (क) बहुत .......... अच्छा प्रश्न पूछा। (ख) मुझे .......... ये सब अद्भुत बातें जानकर बहुत आनंद आ रहा है। (ग) आदित्य-एल 1 ने सूर्य के कुछ अद्भुत चित्र भेजे हैं, उन्हें यदि आप लोग देखेंगे तो देखते .......... रह जाएँगे। (घ) हमें .......... यह पाठ पढ़ना .......... नहीं है बल्कि इसे अच्छी तरह ............ समझना ............ है। .......... है। (ङ) पत्र लिखना तो दूर तुमने मुझे फोन .......... नहीं किया।
उत्तर:
(क) बहुत ही अच्छा प्रश्न पूछा।
(ख) मुझे तो ये सब अद्भुत बातें जानकर बहुत आनंद आ रहा है।
(ग) आदित्य-एल 1 ने सूर्य के कुछ अद्भुत चित्र भेजे हैं, उन्हें यदि आप लोग देखेंगे तो देखते ही रह जाएँगे।
(घ) हमें यह पाठ पढ़ना ही नहीं है बल्कि इसे अच्छी तरह समझना भी है।
(ङ) पत्र लिखना तो दूर तुमने मुझे फोन तक नहीं किया।
3
विराम चिह्न — भाषा की गाड़ी में अपना, ब्रेक सरीखा होता काम। छोटे-छोटे चिह्नों वाला, भाषा का मैं मित्र 'विराम'।। निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए— ( , ) ( ! ) ( ? ) ( । ) (क) यह अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में कब भेजा गया था...... (ख) क्या तुम्हें बोलने में भी कठिनाई हो रही है...... (ग) वाह...... हमें इस पाठ को पढ़ने में बहुत आनंद आया...... (घ) धरा......वसुधा......पृथ्वी आदि धरती के ही अन्य नाम हैं......
उत्तर:
(क) यह अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में कब भेजा गया था?
(ख) क्या तुम्हें बोलने में भी कठिनाई हो रही है?
(ग) वाह! हमें इस पाठ को पढ़ने में बहुत आनंद आया।
(घ) धरा, वसुधा, पृथ्वी आदि धरती के ही अन्य नाम हैं।
4
शब्द पहचान — नीचे दिए गए पाठ के अंश से दो-दो संज्ञा (नाम वाले शब्द), सर्वनाम (संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्द), विशेषण (संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द) और क्रिया (कार्य के होने या करने का बोध कराने वाले शब्द) शब्द छाँटकर लिखिए— बहुत अच्छा प्रश्न पूछा। सूर्य पर गैसों की टकराहट से बहुत विशाल विस्फोट होते हैं। इनसे बहुत सारी ऊर्जा निकलती है। जैसे धरती पर आँधियाँ आती रहती हैं, वैसे ही सूर्य की ऊर्जा से भी आती रहती हैं। सूर्य पर आने वाली आँधियों और उससे पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभावों के विषय में आदित्य-एल 1 में लगे उपकरणों द्वारा हमें जानकारी मिलेगी। संज्ञा – ............ ............ सर्वनाम – ............ ............ विशेषण – ............ ............ क्रिया – ............ ............
उत्तर:
संज्ञा – सूर्य, पृथ्वी
सर्वनाम – इनसे, हमें
विशेषण – विशाल, बहुत
क्रिया – आती, मिलेगी