Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 10: भारती, जय, विजय करो! (0901CH10)
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 5 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कअर्थ और भावमेरी समझ मेरे विचारविधा से संवाद — कविता का सौंदर्यविषयों से संवादविविध रंग भारत केसृजनभाषा से संवाद — बहुभाषी देश हमाराभाषा से संवाद — मातृभाषा और भावभाषा से संवाद — समास-समस्त पद एवं विग्रहभाषा से संवाद — अलंकार-समझ और प्रयोगगतिविधियाँ — मिलकर लें शपथ
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(5 questions)
1
"भारति, जय, विजयकरे" कविता में विशेष रूप से- (क) भारत की भौगोलिक संरचना की प्रशस्ति की गई है। (ख) भारत की सांस्कृतिक विविधता बताई गई है। (ग) भारत के ज्ञान, प्रकृति और संपन्नता की प्रशंसा की गई है। (घ) भारत के खनिज पदार्थों के बारे में बताया गया है।
उत्तर:
(ग) भारत के ज्ञान, प्रकृति और संपन्नता की प्रशंसा की गई है।तर्क – कविता में केवल भूगोल ही नहीं, बल्कि 'ओंकार' के माध्यम से ज्ञान और 'कनक शस्य' के माध्यम से संपन्नता का भी वर्णन है।
2
"कनक-शस्य-कमल धरे" पंक्ति का भावार्थ है- (क) भारत की धन-धान्य संपन्नता (ख) भारत की नदियों का सौंदर्य (ग) भारत के लोक-जीवन की सुंदरता (घ) भारत की सैन्य शक्ति और औद्योगिक विकास
उत्तर:
(क) भारत की धन-धान्य संपन्नता।तर्क – 'कनक-शस्य' का अर्थ सोने जैसी मूल्यवान फसलों (अनाज) से है, जो देश की कृषि और संपन्नता को दर्शाती है।
3
समस्त विश्व में भारत के महत्व का उद्घोष करने वाली पंक्तियाँ हैं- (क) गंगा ज्योतिर्जल-कण / धवल धार हार गले (ख) गर्जितोर्मि सागर-जल / धोता शुचि चरण युगल (ग) भारति, जय, विजयकरे / कनक-शस्य-कमलधरे! (घ) ध्वनित दिशाएँ उदार / शतमुख-शतरव-मुखरे!
उत्तर:
(घ) ध्वनित दिशाएँ उदार / शतमुख-शतरव-मुखरे!।तर्क – यह पंक्ति भारत के अनेक विचारों, स्वरों और महान सांस्कृतिक प्रभाव के चारों दिशाओं में गूँजने का संकेत देती है।
4
कविता की भाषा और शैली किस विशेषता से संपन्न है? (क) सरल, बोल-चाल की भाषा (ख) संस्कृतनिष्ठ और समासयुक्त (ग) सरस और हास्य-व्यंग्यपूर्ण (घ) संवादात्मक और विश्लेषणात्मक
उत्तर:
(ख) संस्कृतनिष्ठ और समासयुक्त।तर्क – कविता में 'कनक शस्य कमलधरे' और 'ज्योतिर्जल-कण' जैसे सामासिक पदों और संस्कृत के शब्दों का बहुतायत से प्रयोग हुआ है।
5
भारत के वस्त्रों में 'तरु-तृण-वन-लता' और गले में 'गंगा-धारा' को चित्रित कर कवि किस प्रकार की चेतना का संदेश देते हैं? (क) पर्यावरणीय और सांस्कृतिक (ख) राष्ट्रीयता और देशप्रेम (ग) ऐतिहासिक और भौगोलिक (घ) सामाजिक और राजनीतिक
उत्तर:
(क) पर्यावरणीय और सांस्कृतिक।तर्क – प्रकृति (वन, नदी) को देवी के वस्त्रों के रूप में दिखाकर कवि ने पर्यावरण के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति की महानता को जोड़ा है।