Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 3: संवादहीन (0901CH03)
गतिविधियाँ — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
गतिविधियाँ(3 questions)
1
कहानी के रंग – समूहों को अलग-अलग भावनाएँ (दुख, स्नेह, आजादी) दीजिए और इसे मूक अभिनय द्वारा प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
यह प्रश्न विद्यार्थी अपनी योग्यता अनुसार स्वयं करेंगे। इस हेतु संकेत बिंदु-मूक अभिनय – इसमें आपको बिना बोले भावनाओं को व्यक्त करना है।
- दुःख : कंधों को झुकाकर और चेहरे पर उदासी लाकर।
- स्नेह : प्यार भरी मुस्कान या गले लगाने के हाव-भाव से।
- आजादी : बाहें फैलाकर और गहरी साँस लेकर, जैसे आप खुले आसमान के नीचे हों।
2
पंखों की योजना – छोटे समूहों में सोचें कि अगर आपको मिट्टू की तरह उड़ने का मौका मिले तो आप कहाँ जाते और क्यों?
उत्तर:
यह कल्पनाशीलता का प्रश्न है। इसका उत्तर आप इस प्रकार सोच सकते हैं-कहाँ जाते? – आप कह सकते हैं कि आप हिमालय की चोटियों पर जाते या नीले समुद्र के ऊपर उड़ते, या शायद किसी घने जंगल की सैर करते।क्यों? – क्योंकि ऊँचाई से दुनिया बहुत सुंदर और शांत दिखती है। वहाँ कोई सीमाएँ नहीं होतीं और आप अपनी मर्जी से कहीं भी आ-जा सकते हैं।
3
"पेट की समस्या उनके लिए कभी समस्या नहीं रही" यह वाक्य बताता है कि ताई ने भोजन संबंधी अपनी आवश्यकताओं पर कभी ध्यान नहीं दिया अथवा उन्हें महत्वपूर्ण नहीं माना। हमारे परिवेश में ऐसी बहुत-सी महिलाएँ हैं जो परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देती हैं और अपनी आवश्यकताओं की अनदेखी करती हैं। अपने घर की महिलाओं की भोजन संबंधी रुचियों के विषय में जानिए और समझिए कि उनकी पसंद का भोजन माह में कब-कब बनता है।
उत्तर:
यह प्रश्न विद्यार्थी स्वयं अपनी योग्यता अनुसार देंगे।संकेत बिंदु – यह भाग एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा करता है – कैसे घर की महिलाएँ (माताएँ, ताई, दादी) अपनी पसंद को पीछे रखकर पूरे परिवार की पसंद का ध्यान रखती हैं।इसे पूरा करने के लिए आप यह कर सकते हैं- अपनी माँ, दादी या ताई से पूछें कि उनकी पसंदीदा डिश क्या है? अक्सर हमें पता ही नहीं होता कि उन्हें क्या पसंद है क्योंकि वे हमेशा वही बनाती हैं जो हमें पसंद होता है। यह देखें कि महीने में कितनी बार उनकी पसंद का खाना बनता है?एक सुझाव : आप आने वाले रविवार को उनकी पसंद का कोई विशेष भोजन बनवा सकते हैं या खुद बनाने में मदद कर सकते हैं।