SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 3कहानी का अंत
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 3: संवादहीन (0901CH03)

कहानी का अंत — 1 questions with step-by-step answers.

कहानी का अंत(1 questions)

1

किसी कहानी का अंत अनेक प्रकार से हो सकता है जैसे- सुखांत, दुखांत, मुक्त अंत, अप्रत्याशित अंत, यथार्थवादी अंत, प्रेरणात्मक अंत, व्यंग्यात्मक अंत।आपके अनुसार 'संवादहीन' कहानी के अंत को किस श्रेणी में रखा जा सकता है? अपने उत्तर के कारण भी बताइए। आप इस कहानी का नया अंत किस प्रकार करना चाहेंगे?

उत्तर:
निश्चित रूप से यह दुखांत कहानी है। कहानी का अंत संवादहीनता के गहरे दर्द से होता है। ताई के जीवन की असली पीड़ा है – किसी को अपनाना, किसी के लिए जीना, उससे बोलना-रूठना-मनाना, संवाद करना। वह है तो जीवन है, वरना जीवन बोझ है।इस कहानी का अंत उस अकेलेपन के त्रास पर होता है। मानो ताई फिर से मौन और संवादहीनता की गहरी गुफा में समाने वाली है।इस कहानी का अंत यथार्थवादी भी है। परंतु इस यथार्थ में दुख ही दुख है। इसलिए मूलतः इसे दुखांत कहानी कहेंगे।कहानी का एक नया और सकारात्मक अंत – एक दिन ताई अकेली बैठी मिट्टू के बारे में सोच रही थी कि अचानक उनके पैरों पर किसी ने सरसराहट की और उन्होंने देखा कि मिट्टू उनके कदमों में बैठा था। ताई ने देखा पुराना मिट्टू वापस आ गया था। उसने चहक कर कहा- 'राम-राम ताई!' और ताई की संवादहीन दुनिया फिर से चहक उठी।

Other Chapters