Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 11: झाँसी की रानी (0901CH11)
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 5 questions with step-by-step answers.
Jump to:
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(5 questions)
1
'झाँसी की रानी' कविता की पंक्ति "बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी" में 'नई जवानी' शब्द किस भाव को व्यक्त करता है? (क) देश का स्वाभिमान (ख) विद्रोह की चिंगारी (ग) स्वाधीनता का भय (घ) भारत की युवावस्था
उत्तर:
(ख) विद्रोह की चिंगारी।क्यों – वर्षों की गुलामी के बाद भारतीयों के मन में अपनी आज़ादी को वापस पाने और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का जो नया जोश पैदा हुआ था, उसे ही 'नई जवानी' कहा गया है।
2
लक्ष्मीबाई को 'छबीली' कहना उनके व्यक्तित्व की किस विशेषता को दर्शाता है? (क) विनम्रता (ख) शोभायुक्त (ग) सहिष्णुता (घ) कठोरता
उत्तर:
(ख) शोभायुक्त।क्यों – 'छबीली' शब्द का अर्थ सुंदर या चंचल होता है, जो उनके बचपन के सुंदर और प्रभावशाली व्यक्तित्व को दर्शाता है।
3
"बुझा दीप झाँसी का" पंक्ति का भावार्थ है- (क) अंग्रेजों का झाँसी पर अधिकार हो जाना (ख) झाँसी राज्य की उम्मीदों का नष्ट हो जाना (ग) राजा की आकस्मिक मृत्यु होना (घ) रानी के जीवन में उदासी होना
उत्तर:
(ग) राजा की आकस्मिक मृत्यु होना।क्यों – झाँसी के राजा गंगाधर राव की मृत्यु के बाद झाँसी का उत्तराधिकारी कोई नहीं था, जिससे राज्य की सत्ता का 'दीप' बुझ गया।
4
"इस स्वतंत्रता-महायज्ञ में कई वीरवर आए काम" पंक्ति में स्वतंत्रता आंदोलन की किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया गया है? (क) असहयोग आंदोलन (ख) भारत छोड़ो आंदोलन (ग) 1857 की क्रांति (घ) सविनय अवज्ञा आंदोलन
उत्तर:
(ग) 1857 की क्रांति।क्यों – यह पूरी कविता 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
5
"व्यापारी बन दया चाहता था जब यह भारत आया" पंक्ति में 'यह' शब्द किसके लिए कहा गया है? (क) नवाबों के लिए (ख) जनरल डलहौजी के लिए (ग) लेफ्टिनेंट वॉकर के लिए (घ) ब्रिटिश राज के लिए
उत्तर:
(घ) ब्रिटिश राज के लिए।क्यों – अंग्रेज भारत में व्यापारी बनकर आए थे और बाद में यहाँ शासन करने लगे।