SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 11विषयों से संवाद — साझा साथ / साझा संघर्ष
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 11: झाँसी की रानी (0901CH11)

विषयों से संवाद — साझा साथ / साझा संघर्ष — 4 questions with step-by-step answers.

विषयों से संवाद — साझा साथ / साझा संघर्ष(4 questions)

1

"लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया", ब्रिटिश राज किस नीति के कारण 'लावारिस का वारिस' बन जाता था? अपने इतिहास के शिक्षक से पता लगाकर उस नीति के विषय में लिखिए।

उत्तर:
ब्रिटिशों की एक नीति थी जिसे 'लैप्स की नीति' (हड़पने की नीति) कहते हैं। इस नीति के अनुसार, अगर किसी राजा का अपना सगा बेटा नहीं होता था, तो उसका राज्य अंग्रेज़ अपने कब्जे में ले लेते थे।झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के पति की मृत्यु के बाद उनका कोई सगा पुत्र नहीं था, उन्होंने एक दत्तक (गोद लिया हुआ) पुत्र लिया था। लेकिन अंग्रेज़ों ने उसे मानने से मना कर दिया और झाँसी को अपने राज्य में मिला लिया। इसी कारण कहा गया कि "लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया"।
2

इस कविता में लक्ष्मीबाई की जीवन-गाथा के साथ-साथ अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का भी उल्लेख है। उनकी सूची बनाइए तथा शिक्षक की सहायता से 1857 की क्रांति में उनके योगदान के विषय में लिखिए।

उत्तर:
रानी लक्ष्मीबाई बहुत बहादुर और देशभक्त थीं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 1857 की क्रांति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने झाँसी की रक्षा के लिए युद्ध किया। घोड़े पर बैठकर तलवार से लड़ाई की। अपने राज्य और देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।उनके साथ कई अन्य वीरों ने भी त्याग किया, इनमें नाना धुंधूपंत, ताँतिया टोपे, चतुर अजीमुल्ला खाँ, अहमद शाह मौलवी और ठाकुर कुँवरसिंह जैसे साहसी योद्धा शामिल हैं। सभी ने मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
3

यह कविता जिस समय और परिवेश में लिखी गई है, उसमें युद्ध और अन्य साहसिक कार्य करना सामान्यतः पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था। वर्तमान में लगभग हर क्षेत्र में महिलाएँ कार्य कर रही हैं। नीचे कुछ ऐसे ही कार्यक्षेत्र दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में काम करने वाली स्त्रियों के नाम और उनके विषय में लिखिए।कार्यक्षेत्र – दमकल केंद्र (फायर ब्रिगेड), रेलगाड़ी चालक, खेल के विभिन्न क्षेत्र, व्यापार और प्रबंधन, विज्ञान और तकनीक

उत्तर:
वर्तमान में लगभग हर क्षेत्र में महिलाएँ काम कर रही हैं। कुछ उदाहरण-1. दमकल केंद्र (फायर ब्रिगेड) – महिला फायर फाइटर जैसे- हरलीन देओल जैसी नई पीढ़ी की महिलाएँ प्रेरणा हैं।2. रेलगाड़ी चालक – सुरेखा यादव (भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर)3. खेल के विभिन्न क्षेत्र – मैरी कॉम (बॉक्सिंग), पी.वी. सिंधु (बैडमिंटन), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट)4. व्यापार और प्रबंधन – इंद्रा नूयी (बिजनेस लीडर)5. विज्ञान और तकनीक – कल्पना चावला (अंतरिक्ष यात्री)इसके अलावा महिलाएँ पुलिस, सेना, डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर आदि हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
4

कविता में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित अनेक स्थानों के नाम आए हैं। अपने शिक्षक की सहायता से दिए गए मानचित्र में उन स्थानों/नगरों को चिह्नित करके नाम लिखिए।

उत्तर:
विद्यार्थी अपने शिक्षक की सहायता से कविता में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित नाम जैसे- दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, पटना, जबलपुर, कोल्हापुर, ग्वालियर, आदि को मानचित्र में चिह्नित करें।

Other Chapters