SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 11मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 11: झाँसी की रानी (0901CH11)

मेरी समझ मेरे विचार — 5 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(5 questions)

1

'झाँसी की रानी' कविता के आधार पर बताइए कि लक्ष्मीबाई के प्रिय खेल कौन-कौन से थे? उनका बचपन दूसरों से किस प्रकार भिन्न था?

उत्तर:
लक्ष्मीबाई के प्रिय खेल नकली युद्ध करना, व्यूह की रचना करना, शिकार खेलना और दुश्मनों के किले तोड़ना आदि थे।दूसरों से भिन्न – जहाँ दूसरी लड़कियाँ गुड़ियों और खिलौनों से खेलती थीं, वहीं लक्ष्मीबाई के खिलौने बरछी, ढाल, कृपाण और कटारी जैसे हथियार थे।
2

"किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई" पंक्ति के माध्यम से किस घटना की ओर संकेत किया गया है?

उत्तर:
यह पंक्ति झाँसी के राजा गंगाधर राव की अचानक मृत्यु और रानी के विधवा होने की दुखद घटना की ओर संकेत करती है। इस घटना के बाद झाँसी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और अंग्रेजों को राज्य हड़पने का मौका मिल गया।
3

"महलों ने दी आग, झोंपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी" पंक्ति समाज के विभिन्न वर्गों की एकता को दर्शाती है, इस एकता का स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में क्या महत्व है?

उत्तर:
"महलों ने दी आग, झोंपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी" – पंक्ति का अर्थ है कि आजादी की लड़ाई में अमीर और गरीब दोनों ने मिलकर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता संग्राम की सफलता के लिए समाज के हर वर्ग की यह एकता बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसी एकजुटता ने अंग्रेजों की भारत में नींव हिला दी थी।
4

"सरे आम नीलाम छापते थे अंग्रेजों के अखबार" पंक्ति में 'नीलाम छापते' शब्द किसकी ओर संकेत करता है? यह भी बताइए कि किसकी नीलामी की जाती थी और क्यों?

उत्तर:
"नीलाम छापते" का अर्थ है- अखबारों में सरेआम नीलामी के विज्ञापन देना। अंग्रेजों द्वारा भारतीय राज्यों जैसे नागपुर और लखनऊ के कीमती गहनों, कपड़ों और पारिवारिक संपत्तियों की नीलामी की जाती थी। वे ऐसा भारतीय राजाओं को अपमानित करने और उनका धन लूटने के लिए करते थे।
5

"अभी उम्र कुल तेइस की थी, मनुज नहीं अवतारी थी" पंक्ति में 'अवतारी' शब्द व्यक्ति के विशेष गुणों की ओर इंगित कर रहा है। कविता के आधार पर बताइए कि लक्ष्मीबाई के किन गुणों के कारण उनको 'अवतारी' कहा गया है?

उत्तर:
लक्ष्मीबाई को 'अवतारी' इसलिए कहा गया है क्योंकि उनमें साधारण मनुष्यों से बढ़कर गुण थे। मात्र 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक महान योद्धा की तरह वीरता दिखाई, हजारों शत्रुओं का सामना किया और देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दे दिया। उनकी वीरता, साहस और त्याग के कारण उन्हें साक्षात माँ दुर्गा की अवतार माना गया है।

Other Chapters