Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 8: पद (0901CH08)
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 6 questions with step-by-step answers.
Jump to:
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(6 questions)
1
"अब कैसे छूटै राम रट लागी" पंक्ति का भाव है? (क) नाम उच्चारण की कठिनाई (ख) नाम रटकर याद करना (ग) आराध्य का नाम जपना (घ) मित्रों का नाम रटना
उत्तर:
(ग) आराध्य का नाम जपना।क्यों – आराध्य राम का नाम जपने में इतना आनंद है कि उसकी आदत छुड़ाए नहीं छूटती।
2
"प्रभु जी तुम चंदन हम पानी" पंक्ति में आराध्य और भक्त का संबंध किस रूप में व्यक्त हुआ है? (क) एकाकार और समरूप (ख) तरल और तीव्र सुगंध (ग) आश्रय और आश्रित (घ) द्रव और ठोस
उत्तर:
(क) एकाकार और समरूप।क्यों – यहाँ आराध्य और भक्त को एकाकार होता दिखाया गया है। पानी में चंदन की सुगंध व्याप्त हो गई है। दोनों मिलकर समरूप हो गए हैं।
3
"तुम दीपक, हम बाती" से रैदास का क्या भाव है? (क) दीपक और बाती का कोई मेल नहीं होता है। (ख) दीपक बिना बाती भी जल सकता है। (ग) भक्त आराध्य से अधिक महत्वपूर्ण है। (घ) भक्त का आराध्य से मेल जीवन को आलोकित करता है।
उत्तर:
(घ) भक्त का आराध्य से मेल जीवन को आलोकित करता है।क्यों – दीपक और बाती के मेल से ही प्रकाश फैलता है। एक के बिना दूसरा प्रकाश नहीं दे सकता।
4
"जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ" पंक्ति में रैदास का क्या आशय है? (क) परोपकारी भक्ति भाव (ख) आराध्य से अटूट संबंध (ग) सांसारिक मोह (घ) कर्मकांड पर बल
उत्तर:
(ख) आराध्य से अटूट संबंध।क्यों – इसमें भक्त रैदास पूरी तरह अपने प्रभु से अटूट संबंध रखना चाहते हैं। वे उनके बिना नहीं रह सकते।
5
"तीरथ बरत न करूँ अंदेसा" पंक्ति से आप क्या समझते हैं? (क) तीर्थ और व्रत आवश्यक नहीं हैं। (ख) तीर्थ और व्रत सब आवश्यक हैं। (ग) तीर्थ जाने से मुक्ति निश्चित है। (घ) आराध्य के चरणों में सच्चा आश्रय है।
उत्तर:
(क) तीर्थ और व्रत आवश्यक नहीं हैं।क्यों – रैदास कहते हैं- भक्ति के लिए व्रत और तीर्थ करना जरूरी नहीं है। जरूरी है- अनन्य भक्ति।
6
सर्वव्यापक ईश्वर की अवधारणा किस पंक्ति में व्यक्त होती है? (क) "जहँ जहँ जाओ तुम्हरी पूजा" (ख) "जाकी जोति बरै दिन राती" (ग) "तुम दीपक, हम बाती" (घ) "तीरथ बरत न करूँ अंदेसा"
उत्तर:
(क) "जहँ जहँ जाओ तुम्हरी पूजा"।क्यों – सब जगह ईश्वर हैं, तभी तो हर जगह उनकी पूजा संभव है।