Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 8: पद (0901CH08)
विधा से संवाद — कविता की कुछ अन्य विशेषताएँ — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
विधा से संवाद — कविता की कुछ अन्य विशेषताएँ(1 questions)
1
नीचे दी गई सूची में रैदास के दोनों पदों से कुछ विशेषताएँ चुनकर दी गई हैं। पदों में से चुनकर इन विशेषताओं को दर्शाती पंक्तियाँ लिखिए।विशेषताएँ: (क) अनन्य भक्ति भाव (ख) सरल और लोकधर्मी भाषा (ग) उपमा और तुलना (घ) लयात्मकता और गेयता / ध्वन्यात्मकता (ङ) दृढ़ निष्ठा और आस्था
उत्तर:
अनन्य भक्ति भाव – "जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ, तुम सौ तोरि कवन सौं जोरौ।"सरल और लोकधर्मी भाषा – "प्रभु जी! तुम चंदन हम पानी। जाकी अंग-अंग बास समानी।"उपमा और तुलना – "प्रभु जी तुम घन बन, हम मोरा। जैसे चितवत चंद चकोरा।" यहाँ मोर और चकोर उपमान हैं। कवि की भक्ति उपमेय है। 'सा' वाचक शब्द और समान धर्म लुप्त है। अतः यहाँ उपमा अलंकार है। इसे चाहें तो भक्त और ईश्वर के बीच संबंधों की तुलना भी कहा जा सकता है।लयात्मकता और गेयता / ध्वन्यात्मकता – "प्रभु जी तुम मोती, हम धागा। जैसे सोने मिलत सुहागा।" कवि ने लय और गेयता बनाए रखने के लिए 'सोना' की जगह 'सोने' शब्द कर दिया है। शब्दों को लय और संगीत के अनुसार ढाल दिया है। 'सोने मिलत सुहागा' में सभी शब्द, उनकी ध्वनियाँ बहुत कोमल और मधुर हैं। माधुर्य गुण।अन्य उदाहरण- "जहँ-जहँ जाओ तुम्हरी पूजा, तुम सा देव ओर नहिं दूजा।" (लय और मधुरता बनाने के लिए 'नहीं' का 'नहिं' कर दिया है।)दृढ़ निष्ठा और आस्था – "जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ। तुम सौ तोरि कवन सौं जोरौ।"