SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 8मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 8: पद (0901CH08)

मेरी समझ मेरे विचार — 3 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(3 questions)

1

"जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ" पंक्ति में रैदास की अपने आराध्य में अटूट निष्ठा का भाव है। इससे आप क्या समझते हैं? विस्तार से लिखिए।

उत्तर:
रैदास की अपने प्रभु राम में अगाध निष्ठा और आस्था है। वे उन्हें ही ईश्वर, कर्ता-धर्ता और सर्वस्व मानते हैं। वे मानते हैं कि उन्हीं से उनके जीवन का उद्धार होगा। अतः वे किसी भी सूरत में उनसे संबंध नहीं तोड़ना चाहते, उनसे दूर नहीं होना चाहते। सच तो यह है कि ईश्वर ही हमारा जन्मदाता, पालक और हितैषी है।उसे सदा याद रखना, उन पर भरोसा जतलाना आवश्यक ही नहीं, अनिवार्य है। अतः रैदास की यह भावना बहुत मूल्यवान है। काश! मेरे जीवन में भी यह गहन आस्था आए।
2

रैदास ने तीर्थ और व्रत के स्थान पर किस साधन को भक्ति का प्रमुख आधार माना है? आपके विचार से भक्ति के क्या आधार हो सकते हैं?

उत्तर:
रैदास ने भाव-भक्ति को आधार माना है। उन्होंने प्रभु और स्वयं में, परमात्मा और आत्मा में अभिन्न संबंध माना है। वे मानते हैं कि प्राणी उसी परमात्मा से बिछड़ा हुआ अंश है। दोनों में अंश-अंशी, अंग-अंगी संबंध है। अतः भक्ति के लिए भावना की सच्चाई का और समर्पण का होना आवश्यक है। वे तीर्थ यात्रा, व्रत-उपवास को भक्ति के साधक नहीं मानते। इसलिए उन्हें इनकी जरूरत नहीं है।मेरे विचार से, भक्ति का एकमात्र आधार है- भावना की सच्चाई। बाहरी आडंबर सच्चे साधन नहीं हैं।
3

दोनों पदों में भक्त और आराध्य के संबंध को किन-किन प्रतीकों / उपमाओं से व्यक्त किया गया है? लिखिए।

उत्तर:
पदों में आराध्य और भक्त के अनन्य संबंधों को निम्नलिखित उपमाओं और प्रतीकों से व्यक्त किया गया है-प्रभु – भक्त चंदन – पानी बादल और वन – मोर चंद्रमा – चकोर दीपक – बाती मोती – धागा सोना – सुहागा स्वामी – दास राम (ईश्वर) – भक्त (रैदास)

Other Chapters