Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 8: पद (0901CH08)
सृजन — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
सृजन(3 questions)
1
कक्षा में समूह बनाकर इन दोनों पदों को गाकर / पाठ करके प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी कक्षा में समूह बनाकर दोनों पदों को लय और भाव के साथ गाकर / पाठ करके प्रस्तुत करें।
2
कल्पना कीजिए कि पद में आई उपमाओं के आधार पर भक्त और आराध्य आपस में बात कर रहे हैं। इस दृश्य को आधार बनाकर संवाद-लेखन कीजिए।
उत्तर:
मोर – मेरे घनश्याम!
घन – मैं तुम्हारे पास हूँ।
मोर – आओ बरसो न मुझ पर!
घन – देखो! मैं तुम्हारे लिए ही घिरा हूँ। उमड़ा हूँ।
मोर – घनश्याम! अब रहा नहीं जाता। बरसो! मेरा अंग-अंग तुम्हारे प्रेम-जल के लिए प्यासा है।
घन – धैर्य धरो! मयूर! दूरी का भी अपना आनंद है।
मोर – अब यह वियोग सहा नहीं जाता। मेरे पंख फैलने के लिए व्याकुल हैं।(तभी बादल बरसते हैं। मोर पंख खोलकर नाचता है।)हे प्रभु! बस इसी सुख के लिए जी रहा हूँ। तुम सदा बरसते रहो। कहाँ चले जाते हो मुझे छोड़कर!
घन – मैं तुम्हारे मन में सदा विहार करता हूँ। आँख बंद करके मुझे देख लिया करो।
मोर – इसी-से तो मैं जीवित हूँ। वरना कभी का चल दिया होता!
घन – कहाँ? मेरे पास ही तो आते।(मोर की आँखें बंद हो जाती हैं।)
3
"जो तुम तोरौ राम मैं नहिं तोरौ" पंक्ति को आधार बनाकर अटूट मित्रता पर एक लघुकथा तैयार कीजिए।
उत्तर:
बालक नरेंद्र अपने गुरु श्रीरामकृष्ण परमहंस से संबंध तोड़ आया है। नरेंद्र के हितैषी मित्रों ने बताया- अरे रामकृष्ण परमहंस ढोंगी है। वह माँ काली की पूजा करता है। माँ के सामने बैठकर बातें करता है। आँखों से आँसू बहाता है। कैसा लाचार गुरु है तेरा!नरेंद्र वकील का बेटा है। तर्क जानता है। उसे लगा – सच में रामकृष्ण पागल है। नरेंद्र ने दक्षिणेश्वर जाना छोड़ दिया। महीनों बीत गए। नरेंद्र दक्षिणेश्वर नहीं गया परमहंस से मिलने।परमहंस तड़पने लगे। उन्हें लगा – मेरा कन्हैया मुझसे रूठ गया। वे गुरु हैं तो क्या? एक दिन वे स्वयं चल पड़े उस प्रार्थना सभा में, जहाँ नरेंद्र आया करता था। सभा में भाषण चल रहा था। परमहंस ने ब्रह्म के बारे में सुना तो नाचने लगे। उनकी वहीं समाधि लग गई।सभा के आयोजकों ने सोचा- यह परमहंस उनकी सभा को बिगाड़ने आया है। उन्होंने बत्तियाँ बुझा दी। परमहंस का अपमान किया। यह देखकर नरेंद्र से रहा न गया। उनका प्रेम उमड़ पड़ा। वे परमहंस को लेकर बाहर चले आए।नरेंद्र बोले- गुरुजी! आप यहाँ क्यों आ गए?परमहंस बोले- नरेंद्र! तू मेरा ब्रह्म है। तू मेरा ईश्वर है। ईश्वर रूठ जाएगा तो क्या मैं भी रूठ जाऊँ! नहीं, मैं तुझे नहीं भूल सकता। तू तो मेरा प्राण है रे!बस फिर क्या था! नरेंद्र उस दिन से परमहंस का परम भक्त हो गया।