Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 8: पद (0901CH08)
अर्थ और भाव — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
अर्थ और भाव(2 questions)
(क)
"प्रभु जी तुम घन बन, हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा।" — इस पंक्ति का अर्थ समझाते हुए भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
इसमें संत रैदास अपने राम के प्रति अनन्य भक्ति दर्शाते हुए कहते हैं- हे प्रभु! तुम जल से भरे बादल के समान हो और मैं मोर हूँ। मुझे तुम्हारी ही प्यास है। तुम्हें घुमड़ते और बरसते देखकर मैं मोर के समान पंख खोलकर नाच उठता हूँ। मेरा रोम-रोम तुम्हें देखकर आनंदित होता है। जिस प्रकार चकोर पक्षी चाँद को देखने के लिए निरंतर आकाश की तरफ टकटकी लगाए रहता है, उसी प्रकार मैं भी सदा तुम्हें निहारता रहता हूँ। तुम्हीं मेरे सर्वस्व हो, आराध्य हो, ईश्वर हो।
(ख)
"तीरथ बरत न करूँ अंदेसा, तुम्हरे चरन कमल एक भरोसा।" — इस पंक्ति का अर्थ समझाते हुए भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
इसमें संत रैदास भक्ति के बाहरी आडंबरों का विरोध और एकमात्र अपने ईश्वर की भक्ति करते हुए कहते हैं- हे मेरे राम! मेरे प्रभु! मुझे तीर्थ-व्रत आदि बाहरी आडंबरों की कोई परवाह नहीं है। मैं उनमें आस्था नहीं रखता। मुझे तो बस तुम्हारे ही कर-कमलों का भरोसा है। एक तुम्हीं मेरे प्राणनाथ हो। मैं तुम्हारी भक्ति में लीन हूँ।