Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 2: क्या लिखूँ? (0901CH02)
खोजबीन — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
खोजबीन(1 questions)
1
पाठ में आए साहित्यकारों बाणभट्ट, श्रीहर्ष, अमीर खुसरो, सेनापति, महात्मा गांधी, ए. जी. गार्डिनर, शेक्सपीयर, मानटेन के विषय में पुस्तकालय या इंटरनेट से ढूँढ़कर पढ़िए।
उत्तर:
बाणभट्ट – सातवीं शताब्दी के प्रसिद्ध संस्कृत गद्यकार और कवि थे। उनके द्वारा रचित दो प्रमुख ग्रंथ हैं- हर्षचरितम् तथा कादम्बरी। वे राजा हर्षवर्धन के आस्थावान कवि थे।श्रीहर्ष – 12वीं सदी के संस्कृत के प्रसिद्ध कवि तथा दार्शनिक। उनमें उच्चकोटि की काव्यात्मक प्रतिभा थी और वे अलंकृत शैली के कवि माने जाते हैं। महान कवि होने के साथ-साथ बड़े दार्शनिक भी थे। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं- पियादासिका, रत्नावली और नागानंद।अमीर खुसरो – खड़ी बोली हिंदी के प्रसिद्ध कवि। उन्होंने खड़ी बोली का सूत्रपात 'हिंदवी' के रूप में किया था। उन्होंने पहेलियाँ, मुकरियाँ, दोहे और गजलें लिखीं।सेनापति (1616) – हिंदी साहित्य के भक्ति काल और रीतिकाल के संधिकाल के एक महान कवि थे, जो अपनी उत्कृष्ट ब्रजभाषा रचनाओं विशेषकर प्रकृति चित्रण के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका प्रसिद्ध ग्रंथ 'कवि रत्नाकर' है।ए. जी. गार्डिनर – 20वीं सदी के प्रारंभ के एक प्रसिद्ध अंग्रेज निबंधकार और संपादक थे। इनकी लेखन शैली अत्यंत स्पष्ट, सरल और मानवीय थी। ये गंभीर सामाजिक मुद्दों को आम भाषा में समझाने की क्षमता रखते थे।मानटेन – मानटेन का निबंध साहित्य पर प्रभाव वैश्विक है। उन्हें निबंध-विधा का जनक और आधुनिक संशयवाद का संस्थापक माना जाता है।शेक्सपियर – ये अंग्रेजी भाषा के महान कवि, नाटककार और अभिनेता माने जाते हैं। इन्होंने रोमियो जूलियट, हैमलेट और मैकबेथ जैसे प्रसिद्ध नाटक और सॉनेट लिखे, जो मानवीय भावनाओं और प्रेम पर आधारित हैं।महात्मा गांधी – एक ओजस्वी लेखक, पत्रकार और विचारक थे। अपनी सरल और प्रभावकारी भाषा-शैली के माध्यम से सत्य, अहिंसा के दर्शन को दुनिया भर में फैलाया। 'यंग इंडिया', 'नवजीवन' जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन-जागरण का कार्य किया।