Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 2: क्या लिखूँ? (0901CH02)
गतिविधियाँ — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
गतिविधियाँ(2 questions)
1
"खीर पकाई जतन से, चरखा दिया चला। आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजा।।"पाठ में अमीर खुसरो की यह प्रसिद्ध अनमेली आई है। अनमेली एक प्रकार की हास्य-व्यंग्यपूर्ण काव्य शैली है जिसमें असंगत वाक्यों एवं विपरीत स्थितियों को जोड़कर मनोरंजन किया जाता है। अमीर खुसरो आम लोगों के मन को बहलाने व हँसाने के उद्देश्य से ऐसे प्रयोग किया करते थे। आप उनके द्वारा रचित अन्य अनमेलियों, मुकरियों व पहेलियों का शिक्षक की सहायता से ढूँढ़कर संकलन कीजिए।
उत्तर:
अमीर खुसरो द्वारा रचित अनमेलियों, पहेलियों और मुकरियों के उदाहरण निम्नलिखित हैं-अनमेलियाँ
पथिक प्यासा क्यों? गधा उदास क्यों? घर अंधियारा क्यों? फकीर बिगड़ा क्यों?पहेलियाँ
एक जानवर रंग रंगीला, बिना मारे वह रोवे। उसके सिर पर तीन तिलाके, बिन बताए सोवे।
एक थाल मोतियों से भरा, सबके सर पर औंधा धरा। चारों ओर वह थाली फिरे, मोती उससे एक न गिरे।मुकरियाँ
रात समय वह मेरे आवे, भोर भये वह घर उठि जावे, यह अचरज है सबसे न्यारा, ऐ सखि साजन? ना सखि तारा!
लिपट लिपट के वा के साई। छाती से छाती लगा के रोई। दाँत से दाँत बजे तो ताड़ा, ऐ सखि साजन? ना सखि जाड़ा।
2
कक्षा में 'युवा और वृद्ध-दो पीढ़ियों के पीढ़ीगत अंतर' पर वाद-विवाद का आयोजन कीजिए। वाद-विवाद के नियमों के लिए आप कक्षा 7 और 8 की पाठ्यपुस्तक मल्हार के कुछ पाठों का अभ्यास देखकर अपनी प्रतियोगिता के नियम निर्धारित कर सकते हैं।
उत्तर:
वाद-विवाद विषय- 'युवा और वृद्ध- दो पीढ़ियों के पीढ़ीगत अंतर'नियम – प्रत्येक वक्ता को 2 मिनट का समय मिलेगा। भाषा शिष्ट और सरल होनी चाहिए। पहले पक्ष और फिर विपक्ष अपनी बात रखेंगे। अंत में शिक्षक (निर्णायक) परिणाम घोषित करेंगे।संचालक – आदरणीय शिक्षकगण और प्रिय सहपाठियों! आप सभी का आज कक्षा वाद-विवाद गतिविधि में स्वागत है। आज का विषय है- 'युवा और वृद्ध पीढ़ियों के बीच पीढ़ीगत अंतर'। अब मैं, पक्ष के वक्ता को मंच पर प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित करती हूँ।वक्ता (समर्थन) – आदरणीय शिक्षकगण और प्यारे सहपाठियो! मैं इस विषय के समर्थन में विचार प्रस्तुत करना चाहती हूँ। पीढ़ीगत अंतर आवश्यक है। युवा नई सोच और क्रांति यानी बदलाव लाते हैं। वृद्धजन अनुभव व ज्ञान देते हैं। दोनों के विचारों का मेल समाज/देश को आगे बढ़ाता है। युवा तकनीकी प्रगति और नए विकास में विश्वास रखते हैं, वहीं वृद्धों, बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन सही दिशा प्रदान करने में सहायक है। यह संतुलन जरूरी है।वक्ता (विपक्ष) – आदरणीय शिक्षकगण और मेरे साथियो! मैं इस विषय के पक्ष में नहीं हूँ। आशा है आप मेरे विचार समझेंगे। पीढ़ीगत अंतर से दूरियाँ बढ़ती हैं। युवा भविष्य की बातें करते हैं तो वृद्ध अपने अतीत में जीते हैं। यह संघर्ष का कारण बनता है। कई बार युवा और वृद्ध एक-दूसरे की बात समझ नहीं पाते। इससे दूरी बढ़ती है। युवा परंपराओं को रुकावट मान लेते हैं और वृद्ध आधुनिक सोच को स्वीकार नहीं कर पाते।निष्कर्ष – संचालक दोनों पक्षों के विचार सुनने के बाद हम कह सकते हैं कि हमें इस अंतर को समझदारी और धैर्य से संभालना चाहिए। हमें उज्ज्वल भविष्य और गौरवशाली अतीत दोनों का सम्मान करना चाहिए। तभी समाज में संतुलन व विकास बना रहेगा। अब मैं निर्णायक मंडल से परिणाम घोषित करने का अनुरोध करती हूँ। धन्यवाद।