SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 2मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 2: क्या लिखूँ? (0901CH02)

मेरी समझ मेरे विचार — 5 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(5 questions)

1

निबंध-लेखन के विषय में ए.जी. गार्डिनर और लेखक के विचारों में क्या अंतर है?

उत्तर:
प्रसिद्ध निबंध लेखक ए. जी. गार्डिनर के अनुसार निबंध लिखना एक विशेष मानसिक स्थिति होती है। जब मन में भाव आते हैं, तो अपने आप लिखने की इच्छा होती है। विषय कोई भी हो, उसमें हृदय के भावों को व्यक्त कर देते हैं। लेखन स्वाभाविक भावों से स्वतः होता है। यह स्थिति ऐसी है कि हैट टाँगने के लिए कोई भी खूँटी इस्तेमाल हो सकती है।लेकिन लेखक के विचार भिन्न हैं। उसने ऐसी मानसिक स्थिति का अनुभव नहीं किया है, जिसमें भाव स्वाभाविक रूप से आ जाएँ। उसे निबंध लिखने के लिए सोचना पड़ता है और बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उसके लिए लेखन विशेष परिश्रम है।
2

लेखक के अनुसार वृद्ध और तरुण दोनों ही वर्तमान से असंतुष्ट रहते हैं, पर दोनों की असंतुष्टि के कारण भिन्न हैं। आपके विचार से उनकी असंतुष्टि के क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर:
तरुण और वृद्ध दोनों की असंतुष्टि के भिन्न कारण हैं।तरुण जीवन के वास्तविक संघर्षों से दूर होते हैं, इसलिए संसार आकर्षक लगता है। वृद्ध अपने अतीत से जुड़ाव के कारण वर्तमान से असंतुष्ट रहते हैं। तरुण भविष्य के उज्ज्वल सपने देखते हैं, वहीं वृद्ध अपने बीते हुए दिनों की सुखद यादों को वर्तमान में लाना चाहते हैं। तरुण भविष्य को बेहतर बनाने के लिए क्रांति लाना चाहते हैं और वृद्ध पुराने गौरव को बनाए रखना चाहते हैं। उनकी असंतुष्टि में पीढ़ियों का अंतर है। युवा तेज बदलाव चाहते हैं, वृद्ध स्थिरता को महत्व देते हैं।
3

नमिता और अमिता किन विषयों पर निबंध लिखवाना चाहती हैं? उनके द्वारा सुझाए गए विषयों पर निबंध लिखने में लेखक को क्या-क्या कठिनाइयाँ आईं?

उत्तर:
नमिता 'दूर के ढोल सुहावने होते हैं' विषय पर निबंध लिखवाना चाहती है। अमिता ने लेखक से समाज-सुधार विषय पर निबंध लिखने का आग्रह किया।लेखक को निबंध लिखने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पहली समस्या उपयुक्त विषय चुनने और उसे विस्तार देने की थी। दोनों विषयों पर नई और पर्याप्त सामग्री जुटाकर लंबा निबंध लिखना लेखक के लिए चुनौतीपूर्ण था। लेखक के पास समय का अभाव था। दो घंटे में दो अलग-अलग विषयों पर निबंध तैयार करने की जिम्मेदारी ने उनकी उलझन और बढ़ा दी थी। लेखक को उचित रूपरेखा और शीर्षक चुनना भी मुश्किल लग रहा था। उन्होंने माना कि आदर्श निबंध लिखने के लिए उन्हें विशेष परिश्रम करना पड़ेगा।
4

निबंधशास्त्र के आचार्यों ने आदर्श निबंध लिखने की कौन-सी युक्तियाँ सुझाई हैं? आप किसी भी विषय पर निबंध लिखने से पहले किस तरह की तैयारी करते हैं?

उत्तर:
निबंधशास्त्र के आचार्यों ने निबंध लिखने के लिए कई युक्तियाँ सुझाई हैं। उनके अनुसार निबंध लेखन केवल जानकारी प्रस्तुत करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लेखक के अंतर्मन, अनुभव और भावनाओं की सजीव अभिव्यक्ति है। निबंध रचना में ज्ञान के साथ-साथ सोच की स्वतंत्रता, संवेदनशीलता और भाषा की सहजता भी होनी चाहिए। विद्वानों का यह भी कहना है कि निबंध की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। इससे निबंध लिखते समय क्रम बना रहता है और विषय से भटकाव नहीं होता। विचारों को स्पष्ट करने के लिए मुहावरों, लोकोक्तियों और अलंकारों के समावेश और उदाहरणों के प्रयोग से निबंध रोचक बनता है।मैं एक छात्रा के रूप में निबंध-रचना के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को सम्मिलित करूँगी- विषय की स्पष्टता आवश्यक है। उदाहरण के लिए यदि विषय पर्यावरण की रक्षा है तो निबंध इसी पर केंद्रित रहना चाहिए। व्यवस्थित संरचना- निबंध को तीन भागों में बाँटना- भूमिका, मुख्य भाग (विषय-वस्तु) और उपसंहार। सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली भाषा के प्रयोग से निबंध छात्रों को आसानी से समझ आ जाता है। उदाहरणों, कहावतों, सूक्ति या प्रश्नों के प्रयोग से निबंध में रोचकता लाने का प्रयास करना चाहिए।
5

मानटेन ने "जो कुछ देखा, सुना और अनुभव किया, उसी को अपने निबंधों में लिपिबद्ध कर दिया।" निबंध लेखन के लिए देखने, सुनने और अनुभव करने की क्या उपयोगिता हो सकती है?

उत्तर:
निबंधकार मानटेन के अनुसार निबंध लेखन प्रक्रिया में देखना, सुनना और अनुभव करना महत्वपूर्ण है। जब लेखक स्वयं देखी और अनुभव की गई बातों को लिखता है, तो निबंध जीवंत और वास्तविक लगता है। निबंध-लेखन के लिए निजी अनुभूतियों को व्यक्त करने की बहुत उपयोगिता है। इससे लेखक की सच्ची भावनाएँ पाठक तक पहुँचती हैं, जिससे वह जुड़ाव महसूस करता है। इस प्रकार निबंध-रचना मौलिक और प्रभावशाली बनती है। यही सच्ची रचनात्मकता का आधार है।

Other Chapters