SolveNCERT
SolveNCERT
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 2: क्या लिखूँ? (0901CH02)

सृजन — 2 questions with step-by-step answers.

सृजन(2 questions)

1

'दूर के ढोल सुहावने होते हैं' एक लोकोक्ति है। लोक में प्रचलित लोकप्रिय वाक्य या वाक्यांश को लोकोक्ति कहते हैं, जो किसी विशेष अर्थ या सीख को व्यक्त करता है। लोकोक्ति भाषा को समृद्ध करती है तथा विचारों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने में सहायता करती है। यह लोगों के अनुभव, विश्वास और मूल्यों को दर्शाती है।आपने यह लोकोक्ति भी सुनी होगी- 'आम के आम गुठलियों के दाम'। अब आप इस लोकोक्ति और 'जैविक खाद की निर्मिति में हमारा प्रयास' विषय को मिलाकर एक संक्षिप्त लेख तैयार कीजिए।

उत्तर:
लेख — 'आम के आम और गुठलियों के दाम और जैविक खाद की निर्मिति में हमारा प्रयास'"आम के आम और गुठलियों के दाम" लोकोक्ति का अर्थ है- एक ही कार्य से दोहरा लाभ प्राप्त करना। यह बात आज जैविक खाद निर्माण में पूरी तरह सही साबित होती है। आज पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में यह लोकोक्ति और भी प्रासंगिक हो जाती है।कीटनाशक और रासायनिक खादों का अधिक उपयोग मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है। इसलिए जैविक खेती एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही है। आम खाने के बाद अक्सर उसकी गुठलियों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, परंतु यही गुठलियाँ उपयोगी संसाधन बन सकती हैं। इन गुठलियों को सुखाकर पीसकर या कम्पोस्ट प्रक्रिया में मिलाकर जैविक खाद तैयार की जा सकती है। यह प्राकृतिक खाद मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाती है और पेड़-पौधों व फसलों को पोषण प्रदान करती है। जैविक खाद रसोई के फल-सब्जियों के कचरे, सूखे पत्तों और गोबर आदि से बनाई जाती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि घर और विद्यालय में जैविक खाद बनाकर कचरे का सही उपयोग किया जाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक जीवनशैली अपनाना जरूरी हो गया है। जैविक खाद रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से बचने का अच्छा विकल्प है। इस संदर्भ में आम की गुठलियों का उपयोग एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनता है। आम रसीला फल है और उसकी गुठलियाँ भी उपयोगी बन जाती हैं। यह लोकोक्ति हमारे जैविक खाद निर्मिति के प्रयास को पूरी तरह सार्थक बनाती है।
2

"जब ढोल के पास बैठे हुए लोगों के कान के पर्दे फटते रहते हैं, तब दूर किसी नदी के तट पर संध्या समय, किसी दूसरे के कान में वही शब्द मधुरता का संचार कर देते हैं।"आपने पढ़ा कि ढोल के पास बैठे व्यक्ति की अपेक्षा दूर बैठे व्यक्ति के लिए ढोल की आवाज़ का अनुभव भिन्न है। अपने अनुभव के आधार पर किसी ऐसी घटना का उल्लेख अपनी डायरी में कीजिए, जब किसी वस्तु, व्यक्ति या संस्था के विषय में दूर से आपका अनुमान कुछ और रहा हो, पर निकट से आपका अनुभव बिल्कुल अलग रहा हो।

उत्तर:
डायरी लेखनदिनांक: 10 अप्रैल, 2027आज का दिन मेरे लिए एक नया अनुभव लेकर आया। अक्सर कहा जाता है कि "दूर के ढोल सुहावने लगते हैं"। आज मैंने इसे अपने जीवन में सच होते देखा!मैंने अपने इलाके के पास एक नई कोचिंग संस्थान के बारे में सुना। बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर लगे हुए थे जिनमें शानदार परीक्षा परिणामों और टॉपर्स की तस्वीरें दिखाई गई थीं। मुझे लगा प्रचार-प्रसार में इतना पैसा खर्चा गया है तो कोचिंग बहुत ही अच्छी होगी और यहाँ पढ़ने से अंक अच्छे प्राप्त होंगे।जल्द ही मैंने कोचिंग संस्थान में दाखिला ले लिया। जब मैं पहली बार उस कोचिंग संस्थान में गया, तो सब बड़ा आकर्षक लगा। लेकिन कुछ दिनों में सच्चाई सामने आने लगी। कक्षाओं में बहुत भीड़ थी। शिक्षक छात्रों के सवालों और समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे थे। शिक्षकों का ध्यान अधिक-से-अधिक कक्षाएँ लेने में था और उनका कोचिंग का तरीका प्रभावी भी नहीं था। मेरे उत्साह में कमी आ गई थी। मुझे समझ आ गया कि जो चीज़ दूर से आकर्षक लग रही थी, वह वास्तव में भिन्न थी।मैंने सीखा कि हमें वास्तविकता को समझकर निर्णय लेना चाहिए। बाहरी दिखावे या प्रचार के आधार पर सोच नहीं बनानी चाहिए। – एक विद्यार्थी

Other Chapters