Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 2: क्या लिखूँ? (0901CH02)
भाषा से संवाद — व्याकरण की बात — समास — 6 questions with step-by-step answers.
Jump to:
भाषा से संवाद — व्याकरण की बात — समास(6 questions)
1
"मुझे उन दोनों को निबंध-रचना का रहस्य समझाना पड़ेगा।" उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह दो पदों 'निबंध' और 'रचना' के मेल से बना है जिसका अर्थ है- निबंध की रचना। समास के बारे में बताइए।
उत्तर:
समास का अर्थ है संक्षेप। समास में दो या अनेक शब्दों के मेल से एक नए शब्द की रचना होती है, जैसे- गंगा + जल = गंगाजल, देश + भक्ति = देशभक्ति। इस प्रकार समास वह शब्द रचना है, जिसमें दो (या दो से अधिक), अर्थ की दृष्टि से परस्पर संबंध रखने वाले, स्वतंत्र शब्द रचना के अंग होते हैं।समास-रचना में प्रायः दो पद (शब्द) होते हैं। पहले पद को पूर्वपद और दूसरे पद को उत्तरपद कहते हैं। जैसे- गंगाजल में 'गंगा' पूर्वपद और 'जल' उत्तरपद है। इसी तरह देशभक्ति शब्द में 'देश' को पूर्वपद और 'भक्ति' को उत्तरपद कहेंगे। समास-रचना से बने शब्द को 'समस्त पद' कहते हैं; जैसे- गंगाजल, देशभक्ति।यदि समास-रचना से बने शब्द (समस्त पद) के अंग अलग-अलग करने हों, तो उस प्रक्रिया को समास विग्रह कहते हैं। जैसे यदि 'गंगाजल' समस्त पद के अंग अलग-अलग (समास विग्रह) करें, तो दो पद निकलेंगे। समास विग्रह इस प्रकार लिखते हैं- गंगाजल = गंगा + जल (गंगा का जल)। समास के छह प्रमुख भेद हैं।
2
निबंध में ऐसे अनेक सामासिक शब्द आए हैं। उन शब्दों को ढूँढ़कर उनका समास विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए। आपकी समझ के लिए एक उदाहरण तालिका में दिया गया है। पाठ से अन्य उदाहरण चुनकर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
पाठ से प्रमुख सामासिक शब्दों के समास विग्रह- निबंध-रचना = निबंध की रचना (संबंध तत्पुरुष समास), समाज-सुधार = समाज का सुधार (संबंध तत्पुरुष समास), भाषा-शैली = भाषा की शैली (संबंध तत्पुरुष समास)।इसी प्रकार पाठ से और भी सामासिक शब्द ढूँढ़कर उनका विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
3
उपसर्ग एवं प्रत्यय – "सेनापति ने भी अपनी कविता दुर्बोध कर दी है।" "समाज-सुधार की चर्चा अनादि काल से लेकर आज तक होती आ रही है।" दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों में मूल शब्द के पहले 'दुर्' उपसर्ग और 'आदि' के पहले 'अन' उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाए गए हैं। उपसर्ग भाषा के ऐसे सार्थक और लघुतम खंड हैं जिनका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं होता। ये शब्दों के आरंभ में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं। प्रत्यय भाषा के ऐसे सार्थक और लघुतम खंड हैं जिनका प्रयोग स्वतंत्र रूप में नहीं होता और जो शब्दों के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं। निबंध से उपसर्ग और प्रत्यय वाले शब्द ढूँढ़कर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
'क्या लिखूँ' पाठ में प्रयुक्त उपसर्ग-युक्त शब्द- दुर्बोध (दुर् + बोध), अनादि (अन् + आदि), अपमान (अप + मान), परिश्रम (परि + श्रम), स्वाभाविक (स्व + भाविक), असंतुष्ट (अ + संतुष्ट)।पाठ में प्रयुक्त प्रत्यय-युक्त शब्द- सुधारक (सुधार + क), कठिनाई (कठिन + आई), लेखक (लेख + अक), लेखन (लेख + अन), प्रभावशाली (प्रभाव + शाली)।
4
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित उपसर्ग या प्रत्यय लगाकर पूरा कीजिए- निबंध लिखना बड़ी …………… (कठिन…) की बात है। वर्तमान से दोनों को …………… (……संतोष) होता है। वाक्यों में कुछ …………… (…..स्पष्ट…..) भी चाहिए, क्योंकि यह …………… (…..स्पष्ट…..) या …………… (……बोध……) गांभीर्य ला देती है।
उत्तर:
निबंध लिखना बड़ी कठिनाई की बात है।
वर्तमान से दोनों को असंतोष होता है।
वाक्यों में कुछ अस्पष्ट भी चाहिए, क्योंकि यह अस्पष्टता या दुर्बोधता गांभीर्य ला देती है।
5
नीचे दिए गए शब्दों में उपसर्ग या प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाकर लिखिए। आपकी सहायता के लिए एक उदाहरण नीचे दिया गया है। उदाहरण – मधुर → मधुरता, माधुर्य, सुमधुर सुधार → …………… सुंदर → …………… गति → …………… समाज → ……………
उत्तर:
सुधार → सुधारक, सुधारवादी, सुधार्यसुंदर → सुंदरता, सौंदर्यगति → प्रगति, सद्गति, दुर्गति, अधोगति, गतिशील, गतिहीनसमाज → सामाजिक, असामाजिक, समाजशास्त्र
6
भाव एक शब्द अनेक – इस पाठ में अनेक ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिनके अर्थ परस्पर मिलते-जुलते हैं। उदाहरण के लिए, विचार-मनन-चिंतन या सुहावने-मधुर-मनमोहक। पाठ में से ऐसे शब्द ढूँढ़िए तथा वाक्य प्रयोग के द्वारा उनके अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पाठ से मिलते-जुलते अर्थ वाले शब्द और वाक्य-प्रयोग-उमंग – स्फूर्ति – आवेग
- उमंग – त्योहार पर मन नई उमंग से भर जाता है।
- स्फूर्ति – व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है।
- आवेग – जूही ने आवेग में आकर कुछ-का-कुछ कह दिया।खुशी – आनंद – प्रसन्नता
- खुशी – हमें सफलता मिलने पर खुशी होती है।
- आनंद – त्योहार पर सबके चेहरे पर आनंद था।
- प्रसन्नता – अपने बेटे का घर वापस आने का समाचार सुनकर मुझे प्रसन्नता हुई।सुहावना – मधुर – मनमोहक
- सुहावना – आज मौसम बहुत सुहावना है।
- मधुर – बच्चों ने बहुत मधुर आवाज में गीत गाया।
- मनमोहक – वर्षा ऋतु में प्रकृति का दृश्य मनमोहक लगता है।संकोच – आशंका – विषाद
- संकोच – उस बालक को अपनी बात कहने में संकोच हो रहा था।
- आशंका – छात्रों के मन में परीक्षा परिणाम को लेकर आशंका बनी हुई थी।
- विषाद – गणित में कम अंक आने की वजह से कई छात्रों का मन विषाद से भर गया।ध्वनि – कलरव – संगीत
- ध्वनि – भजन की मधुर ध्वनि से मन प्रसन्न हो गया।
- कलरव – पक्षियों का कलरव मन को शांति प्रदान करता है।
- संगीत – प्रकृति के कण-कण में संगीत निहित है।