Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 12: घर की याद (0901CH12)
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 8 questions with step-by-step answers.
Jump to:
रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(8 questions)
1
भवानीप्रसाद मिश्र ने यह कविता कहाँ और क्यों लिखी? (क) विदेश से मित्र के लिए (ख) युद्धभूमि से जनता के लिए (ग) जेल से परिवार के लिए (घ) यात्रा से किसी संबंधी के लिए
उत्तर:
(ग) जेल से परिवार के लिए।तर्क – कविता का सारा वातावरण जेल का है। कवि ने स्वयं लिखा है- “बँधा बैठा हूँ अभागा।”
2
लगातार बरसता पानी कवि के मन की किस भावना का परिचायक है? (क) उत्साह और आवेग (ख) भय और क्रोध (ग) साहस और उमंग (घ) चिंता और बेचैनी
उत्तर:
(घ) चिंता और बेचैनी।तर्क – इस कविता में कवि को बारिश में घर के सदस्यों की याद आ रही है। वह बाड़े में जाकर बीज बोता था। माँ उसके साथ नए फूल देखने आती थी। बारिश ने ये यादें ताज़ा कर दीं।
3
कविता में माँ की कैसी छवि उभरती है? (क) कमजोर और निष्क्रिय (ख) स्नेहमयी और दृढ़ (ग) शिक्षित और अनुशासनप्रिय (घ) सरल और उदासीन
उत्तर:
(ख) स्नेहमयी और दृढ़।तर्क – कवि की माँ ने अपने भावुक पति को ढाढ़स बँधाया होगा। उसने पति को कमज़ोर न करके दृढ़ किया होगा।
4
"वज्र – भुज नवनीत-सा उर" पंक्ति के माध्यम से पिता के व्यक्तित्व की कैसी छवि प्रस्तुत की गई है? (क) कर्मठ और सृजनशील (ख) साहसी और पराक्रमी (ग) दृढ़ और संवेदनशील (घ) प्रसन्नचित्त और सक्रिय
उत्तर:
(ग) दृढ़ और संवेदनशील।तर्क – भवानी के पिता का शरीर पहाड़ जैसा मज़बूत था, किंतु हृदय बहुत भावुक था।
5
"एक पत्ता टूट जाए, बस कि धारा फूट जाए" पंक्ति किस ओर संकेत करती है? (क) पिता की कठोरता (ख) पिता की भावुकता (ग) वर्षा की तीव्रता (घ) पिता की निर्बलता
उत्तर:
(ख) पिता की भावुकता।तर्क – कवि के पिता इतने भावुक हैं कि वे अपने आठ बच्चों में से किसी एक का भी वियोग सहन नहीं कर पाते। वे भावुक होकर रोने लगते हैं।
6
"बहिन आई बाप के घर, हाय रे परिताप के घर" पंक्ति में "परिताप" शब्द से क्या संकेत मिलता है? (क) घर का समृद्ध होना (ख) घर की सजावट (ग) घर में दुख का वातावरण (घ) घर की शांति
उत्तर:
(ग) घर में दुख का वातावरण।तर्क – कवि की बहन ने भवानी की कमी महसूस की होगी। कवि के बिना घर का समूचा वातावरण बहुत शोकमय रहा होगा।
7
"और कहना मस्त हूँ मैं" पंक्ति में कवि का ऐसा कहना किस ओर संकेत करता है? (क) कवि अपने जीवन में बहुत खुश है (ख) अपने दुख को परिजनों से छिपाना चाहता है (ग) घर के लोगों के प्रति उदासीन है (घ) कवि प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत है
उत्तर:
(ख) अपने दुख को परिजनों से छिपाना चाहता है।तर्क – भवानी के पिता अंदर ही अंदर बहुत भावुक और तरल हैं, किंतु वे अपने आँसू दिखाकर घर के शेष सदस्यों को रुलाना नहीं चाहते।
8
इस कविता में किस बात को प्रमुखता से वर्णित किया गया है? (क) घर की शांति और सुरक्षा (ख) घर के सदस्यों के बीच का संबंध (ग) घर के निर्माण की प्रक्रिया (घ) घर की याद और अकेलेपन की पीड़ा
उत्तर:
(घ) घर की याद और अकेलेपन की पीड़ा।तर्क – इस कविता में जेल में बँधे कवि को अपने परिवार के सदस्यों की याद आती है। वे अपने पिता-माँ और भाई-बहनों को याद करके भावुक हैं।