Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 12: घर की याद (0901CH12)
सृजन — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
सृजन(3 questions)
1
कल्पना कीजिए कि कवि की माँ को पत्र लिखना आता है। कविता में वर्णित उनकी छवि और अनुमान के आधार पर लिखिए कि वे कवि के लिए पत्र में क्या-क्या लिखतीं?
उत्तर:
प्रिय भवानी!तुझे मेरा ढेर सारा प्यार!तुझे मैं पल-पल याद करती हूँ। तू मेरी आँखों से बहकर निकलना चाहता है। पर मैं रोक लेती हूँ आँसुओं को। मैं रोऊँगी तो तेरे पिता का क्या होगा? वे बहुत नरमदिल के हैं। किसी भी बच्चे का जरा-सा भी दर्द नहीं सह पाते। फिर तू तो उनका सबसे लाड़ला और होनहार बेटा है।भवानी! तेरे पिता तुझ पर गर्व करते हैं। तूने उनका नाम ऊँचा किया है। मुझे भी गर्व है कि तू मेरा बेटा है। तूने मेरा दूध पिया है। तू जो जेल में है, तो समझना मैं भी तेरे साथ हूँ। तू अकेला कहाँ है? मैं 24 घंटे तेरे दिल में रहती हूँ। मुझे तुझ पर बहुत ममता है। संतान हो तो ऐसी!बेटे भवानी! तू यहाँ की चिंता न करना। तू भी अकेला नहीं है। सारा परिवार तेरे साथ है। कल तेरी बहन घर आई थी। तेरे जेल में जाने का समाचार सुनकर वह रुक नहीं सकी। भागी आई। उसके आने पर घर में जो माहौल बना, उसमें तू न होकर भी तू ही तू था। तब मेरे मन में बहुत ममता जागी।मेरे बेटे! सुखी रह, खुश रह, जीता रह! देश की चिंता तू नहीं करेगा तो कौन करेगा? हम हमेशा तेरे साथ हैं।तुम्हारी माँ
2
कविता में माँ और पिताजी के बीच कवि के विषय में की जाने वाली बातचीत का वर्णन है। उनकी इस बातचीत को संवाद लेखन के रूप में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
पिता (सुबकते हुए) – आज भवानी यहाँ होता तो… (फिर रुलाई)माँ – आप इस तरह क्यों रो रहे हैं?पिता – (आँख पोंछते हुए) नहीं…माँ – भवानी वहाँ ठीक है। आप चिंता न करो।पिता – (रोते हुए) मैं रो कहाँ रहा हूँ?माँ – देखो, वह आपका मन समझकर ही जेल गया है। आपकी ही इच्छा थी। आपकी ही तो सीख थी कि देश के लिए कुछ करो।पिता – (आँसू पोंछते हुए, परंतु आँसू फिर उमड़ पड़ते हैं) हाँ, तुम ठीक…माँ – देखो, आप इस तरह रोएँगे तो और बच्चे भी रो पड़ेंगे। आप खुद को संभालिए। सोचो, अगर वह कारावास से डरता तो मेरी कोख को भी लजाता। उसने तो मेरी भी लाज रख ली। अब मेरा माथा गर्व से ऊँचा हो गया है।पिता – (भावुक होकर) हाँ! बहुत ऊँचा हो गया है मस्तक। (फिर रोना) मैं रो नहीं रहा हूँ। मुझे आज की बारिश में भवानी की बहुत याद आ रही है। यदि वह यहाँ होता…माँ – छोड़ो यह बात! वह वहाँ ठीक है, और एक आप हैं…पिता – यदि आज भवानी यहाँ होता तो नंगे बदन वर्षा में भीगता! बड़े बाड़े में जाकर लौकी के बीज रोपता। तुझे आकर बताता – माँ, देखो नए फूल खिल आए हैं। फिर तू उसके साथ देखने जाती। मुझे तो बस… (रुलाई फूट पड़ती है)माँ – आप बस करो!पिता – नहीं, मैं रो कहाँ रहा हूँ। मैं नहीं रोऊँगा।
3
इस कविता में कवि ने सावन के बादल को संदेशवाहक बनाया है। अगर आपको किसी प्राकृतिक उपादान के माध्यम से अपने घर, मित्र या किसी संबंधी व्यक्ति को कोई संदेश भेजना हो तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?
उत्तर:
मुझे हवा बहुत पसंद है। यदि मुझे किसी प्राकृतिक उपादान के माध्यम से संदेश देना होता तो मैं अवश्य हवा को संदेशवाहक बनाता। जब ठंडी हवा चलती है तो मुझे अपने प्रिय के साथ घूमने का मन करता है। उस समय मेरे मन में तड़प उठती है, छटपटाहट होती है। मैं अपनी उस वेदना को हवा के माध्यम से प्रकट करता।