SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 12गतिविधियाँ
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 12: घर की याद (0901CH12)

गतिविधियाँ — 2 questions with step-by-step answers.

गतिविधियाँ(2 questions)

1

कवि ने कविता में अपने परिवार का उल्लेख किया है। आप भी अपना एक परिवार वृक्ष तैयार कीजिए और प्रत्येक सदस्य के व्यक्तित्व के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखिए।

उत्तर:
मेरे घर में दादा-दादी, माता-पिता और एक बहन हैं। उनकी विशेषताएँ-दादा – मेरे दादा मानो बरगद की छाँव हैं। मैं उनके कंधों पर कैसे भी झूल सकता हूँ।दादी – मेरी दादी मिश्री वाला जल हैं। वे कभी नाराज नहीं होतीं। उनके आशीषों की छाया मेरे लिए बादल जैसी है।पिता – मेरे पिता छत के समान मजबूत हैं, छायादार, जिसकी छाया में मैं आराम से रहता हूँ और जिसके साथ रहकर मैं आकाश छू सकता हूँ।माँ – मेरी माँ मेरे पोर-पोर में हैं। मुझे लोग कहते हैं- तू अपनी माँ पर गया है। मैं हँसता भी माँ जैसा हूँ और बोलता भी वैसा ही हूँ।बहन – मेरी बहन छोटी है। मुझसे अक्सर झगड़ती है। उसे मेरी हर चीज़ चाहिए। हर बात में तेरी-मेरी पर मेरे बिना पल भर भी नहीं रह सकती।
2

कविता में प्रयुक्त ध्वनि-आधारित शब्दों (जैसे – झरा-झर, थर-थर, सर-सर) को पढ़कर एक छोटी-सी ऑडियो रिकॉर्डिंग या मौखिक पाठ तैयार कीजिए। बताइए कि ये शब्द कविता में कैसा वातावरण का निर्माण करते हैं?

उत्तर:
विद्यार्थी कक्षा के बच्चों के साथ मिलकर कविता की ध्वनि-आधारित पंक्तियों (झरा-झर, थर-थर, सर-सर) का ऑडियो रिकॉर्डिंग या मौखिक पाठ तैयार करें।ये अनुकरणात्मक शब्द कविता में लगातार बरसते पानी, बहती हवा और काँपते प्राणों का जीवंत वातावरण निर्मित करते हैं। इन ध्वनियों से पाठक के सामने वर्षा का दृश्य, प्रकृति का सौंदर्य और कवि के भीतर उठती भावुकता एक साथ साकार हो उठती है।

Other Chapters