SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 12मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 12: घर की याद (0901CH12)

मेरी समझ मेरे विचार — 5 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(5 questions)

1

कविता में वर्णित पिता के व्यक्तित्व की उन विशेषताओं का वर्णन कीजिए जिनसे उनका बहुआयामी रूप सामने आता है।

उत्तर:
बलिष्ठ शरीर और साहसी – कवि के पिता डील-डौल में विशालकाय हैं। नित्य 260 दंड पेलना उनकी दिनचर्या है। वे बड़ी उम्र में भी दौड़ सकते हैं, खिलखिला सकते हैं। उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफान-सी तेज़ी है। वे निडर हैं; उनके सामने शेर या मौत भी आ जाए तो वे घबराएँ नहीं। सच तो यह है कि वे बड़ी उम्र में भी युवा हैं।उदार हृदय – कवि के पिता मन से भी विशाल और उदार हैं। वे अत्यंत सरल, भोले, सहृदय और भावुक हैं। वे अपने परिवार जनों से गहरा लगाव रखते हैं। उनके पाँच पुत्र हैं, पुत्रवधुएँ हैं, पोते हैं- परंतु वे सबसे गहरे जुड़े हुए हैं। वे किसी का रंचमात्र कष्ट भी नहीं देख सकते। वे रोज़ गीता-पाठ करते हैं। इससे स्पष्ट है कि वे शरीर, मन और बुद्धि- तीनों में सशक्त हैं।
2

"दुख डटकर ठेलता हूँ" यह कथन मनुष्य के संघर्षशील स्वभाव को उजागर करता है। कविता के आधार पर बताइए कि कठिन परिस्थितियों में कवि किस प्रकार धैर्य, साहस और त्याग का परिचय देता है?

उत्तर:
कवि भावुक है। वह अपने घर के सभी सदस्यों से बहुत गहरे जुड़ा हुआ है। इसलिए उसे अपनी माँ, बहनों, भाइयों और पिता की बहुत याद आती है। वह जेल में अकेलेपन की वेदना सह रहा है। ऐसे समय में बड़े-बड़े क्रांतिकारी हार जाते थे। परंतु कवि वियोग-वेदना को सहकर भी देश की आज़ादी के लिए दृढ़ रहा। उसने एक बार भी माफ़ी माँगकर घर जाने की बात मन में नहीं आने दी। इससे पता चलता है कि कवि संघर्षशील और दृढ़ है।
3

कविता में बार-बार वर्षा का वर्णन कवि के भावों को किस प्रकार व्यक्त करता है?

उत्तर:
इस कविता में बार-बार वर्षा का वर्णन आया है। वास्तव में वर्षा का बरसना कवि के आँसुओं से जुड़ा हुआ है। वर्षा कवि के हृदय में छिपी ममता, वात्सल्य और स्नेह को जगाती है। बारिश कवि को अपने आत्मीय जनों की याद दिलाती है। उसे अपने पिता-माता के साथ बिताए आत्मीय क्षण याद आते हैं। इधर पानी बरसता है, उधर कवि की आँखें बरसती हैं। उसका अपने घर के सदस्यों के बीच रहने का मन होता है।कवि ने बारिश और सावन को अपना अंतरंग साथी बना लिया है। वे वर्षा से कहते हैं- तुम बरस लो, वे न बरसें।
4

कविता से उन पंक्तियों को चुनकर लिखिए और भाव स्पष्ट कीजिए जिनसे माँ की भावनात्मक मजबूती का परिचय मिलता है।

उत्तर:
माँ की भावनात्मक मजबूती का परिचय देने वाली पंक्तियाँ- “और माँ बिन, पढ़ी मेरी दुख में वह गढ़ी मेरी, माँ कि जिसकी गोद में सिर, रख लिया तो दुख नहीं फिर।” और जिन पंक्तियों में माँ पिता को ढाढ़स बँधाती है- “पिताजी को ढाढ़स बँधाती।”भाव – इन पंक्तियों में माँ भावनात्मक रूप से अत्यंत मजबूत दिखाई गई है। जब कवि के भावुक पिता पुत्र-वियोग में टूट जाते हैं, तब माँ ही उन्हें ढाढ़स बँधाकर संभालती है। कवि की माँ अपनी गोद में सिर रखने वाले के दुख को मिटा देने वाली ममतामयी छवि में प्रस्तुत हुई है। वह स्वयं दुख सहती हुई भी पूरे घर को संभाले रखती है; यही उसकी भावनात्मक मजबूती है।
5

कविता का कौन-सा अंश आपको सबसे अधिक भावनात्मक और प्रभावी लगता है और क्यों?

उत्तर:
मुझे कविता का अंतिम अंश सबसे अधिक भावनात्मक और प्रभावी लगता है। कवि सावन से कहता है- “कह न देना मौन हूँ मैं, खुद न समझैं कौन हूँ मैं, देखना कुछ बक न देना, उन्हें कोई शक न देना, हे सजीले हरे सावन, हे कि मेरे पुण्य पावन, तुम बरस लो वे न बरसें, पाँचवें को वे न तरसें।”क्यों – इन पंक्तियों में कवि की भावुकता और पारिवारिक स्नेह तो उमड़ता ही है, उसका संयम, त्याग और दृढ़ता भी प्रकट होती है। सावन के माध्यम से कही गई यह बात बहुत प्रभावशाली बन गई है।

Other Chapters