Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 12: घर की याद (0901CH12)
विधा से संवाद — कविता का सौंदर्य और संरचना — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
विधा से संवाद — कविता का सौंदर्य और संरचना(2 questions)
1
"गिर रहा पानी झरा-झर, हिल रहे पत्ते हरा-हर, बह रही है हवा सर-सर, काँपते हैं प्राण थर-थर" – इन पंक्तियों में शब्दों का चयन और संयोजन इस प्रकार किया गया है कि कविता में ध्वन्यात्मकता और नाद-सौंदर्य की सृष्टि हुई है। नीचे दी गई विशेषताओं वाली पंक्तियों को कविता से ढूँढ़कर लिखिए।विशेषताएँ – स्मृति और दृश्य बिंब, लोकभाषा की सहजता, पंक्तियों का दोहराव, आलंकारिक प्रयोग, प्राकृतिक दृश्यों और भावों का संयोजन, संबोधनात्मकता
उत्तर:
स्मृति और दृश्य बिंब – “खुले सिर नंगे बदन वह, घूमता फिरता मगन वह, बड़े बाड़े में कि जाता, बीज लौकी के लगाता।” – युवक भवानी के वर्षा में नहाते हुए दृश्य की स्मृति का चित्र आँखों के सामने आ जाता है।लोकभाषा की सहजता – “और माँ बिन, पढ़ी मेरी दुख में वह गढ़ी मेरी, माँ कि जिसकी गोद में सिर, रख लिया तो दुख नहीं फिर।”पंक्तियों का दोहराव – “आज पानी गिर रहा है बहुत पानी गिर रहा है रात भर गिरता रहा है प्राण मन घिरता रहा है।”आलंकारिक प्रयोग – “एक पत्ता टूट जाए, बस कि धारा फूट जाए, एक हल्की चोट लग ले, दूध की नद्दी उमग ले।” – यहाँ पत्ता टूटना, धारा फूटना प्रतीक हैं। इनके बहाने कवि अपने पिता के कोमल हृदय का वर्णन कर रहे हैं। “दूध की नद्दी” में रूपक अलंकार है। साथ ही पिता के फफक-फफक कर रोने का भी चित्रण है।प्राकृतिक दृश्यों और भावों का संयोजन – “हे सजीले हरे सावन, हे कि मेरे पुण्य पावन, तुम बरस लो वे न बरसें, पाँचवें को वे न तरसें।” – इसमें सावन का मानवीकरण किया गया है। “हरे और सजीले” शब्दों से सावन की सुंदरता और तरलता दोनों प्रकट होती हैं। साथ ही कवि की भावुकता भी प्रकट हुई है।संबोधनात्मकता – उपर्युक्त अंश में कवि सावन को मित्र मानकर उसे संबोधित कर रहा है।
2
कविता की संरचना – "घर की याद" कवि के भीतर उठते भावों की यात्रा है। कविता में प्रकृति के माध्यम से व्यक्त इस यात्रा के प्रमुख चरणों का वर्णन करें। (संकेत – पानी का गिरना, सबेरा होना)
उत्तर:
कवि की भावना निम्नलिखित चरणों से होती हुई पूरी हुई है-1. पानी का गिरना
2. घर के सदस्यों की याद आना
3. माँ का स्नेह और दृढ़ता
4. पिता का बलिष्ठ शरीर
5. पिता की भावुकता
6. माँ का पिता को ढाढ़स बँधाना
7. भाई-बहनों की भावुकता
8. झरा-झर पानी का बरसना
9. फिर से पिता की याद
10. घर में अपनी कुशलता का संदेश देना