SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 7रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 6 questions with step-by-step answers.

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(6 questions)

1

"एक दिन आनंद की इस दीवार में दरार पड़ गई", इस पंक्ति में रेखांकित शब्द 'दरार' किस ओर संकेत करता है? (क) पूर्णता के भाव की तुष्टि (ख) पारस्परिक संबंध टूटने की स्थिति (ग) पूर्णता के भाव पर प्रहार (घ) सुख-सुविधाओं का अभाव

उत्तर:
(ग) पूर्णता के भाव पर प्रहार।क्यों – यहाँ लेखक कहना चाहता है कि वह स्वयं को 'पूर्ण' समझ रहा था, किंतु एक दिन वह 'पूर्णता' का विचार खंडित हो गया।
2

निबंध में कहा गया है कि "ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने में एक अपूर्व आनंद आता है।" लेखक को किस तरह के प्रश्नों का उत्तर देने में आनंद की अनुभूति होती है? (क) बात को विस्तार देने वाले प्रश्नों का (ख) बात का निष्कर्ष प्रस्तुत करने वाले प्रश्नों का (ग) बिना किसी संदर्भ के पूछे गए प्रश्नों का (घ) किसी की समझ का आकलन करने वाले प्रश्नों का

उत्तर:
(क) बात को विस्तार देने वाले प्रश्नों का।क्यों – लेखक कहता है कि मुझे ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने में बहुत आनंद आता है जिसमें विषय को खोलने का अवसर हो।
3

"अपने महान राष्ट्र की पराधीनता के दीन दिनों में जिन लोगों ने अपने रक्त से गौरव के दीपक जलाए", इस वाक्य में पराधीनता के दिनों को दीन कहा गया है क्योंकि पराधीन भारत में- (क) भोजन, आवास और वस्त्र जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। (ख) लोगों के आत्मसम्मान और गौरव की भावना का दमन होता था। (ग) महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्वतंत्रता थी। (घ) धार्मिक रीति-रिवाजों को मनाने पर रोक लगाई जाती थी।

उत्तर:
(ख) लोगों के आत्मसम्मान और गौरव की भावना का दमन होता था।क्यों – पराधीन व्यक्ति अपनी नज़रों में छोटा होता है।
4

निबंध के अनुसार मनुष्य साधन-संपन्न होते हुए भी गौरव का अनुभव नहीं कर सकते यदि- (क) उन्हें विदेश भ्रमण के अवसर न मिलें। (ख) उनका देश किसी दूसरे देश के अधीन हो। (ग) उनके नगर की शासन प्रणाली कमजोर हो। (घ) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन होता हो।

उत्तर:
(ख) उनका देश किसी दूसरे देश के अधीन हो।क्यों – अधीनता घुन की तरह मनुष्य के गौरव को खा जाती है। वह देश-विदेश कहीं भी जाए, पराधीनता का कलंक उसे खाए जाता है।
5

"पर उन दो घटनाओं में वह गाँठ इतनी साफ है", इस वाक्य में रेखांकित शब्द 'गाँठ' किन दो बातों को साथ बाँधती है? (क) देश और नागरिक (ख) देश और संविधान (ग) देश और विदेश (घ) व्यवसाय और आजीविका

उत्तर:
(क) देश और नागरिक।क्यों – इस निबंध में 'मैं' अर्थात एक नागरिक और उसके 'देश' के संबंधों की ही चर्चा हुई है।
6

प्रस्तुत निबंध में मुख्यतः कौन-सा भाव व्यक्त हुआ है? (क) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था (ख) पारिवारिक संबंधों का महत्व (ग) व्यक्ति और देश का अंतर्संबंध (घ) देश का महत्व और व्यक्ति की उपेक्षा

उत्तर:
(ग) व्यक्ति और देश का अंतर्संबंध।क्यों – इस निबंध का मूल उद्देश्य यही है।

Other Chapters