Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)
विषयों से संवाद — चुनाव एवं आपके अनुभव — 4 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरे अनुभव मेरे विचारमेरे प्रश्नविधा से संवादविषयों से संवाद — चुनाव एवं आपके अनुभवअधिकार और कर्तव्यसृजन — हमारा पुस्तकालयसृजन — ब्रेल लिपि में पुस्तकेंसृजन — कृतज्ञता ज्ञापनसृजन — विज्ञापनसृजन — स्वच्छता और आचरणभाषा से संवाद — संदर्भ में शब्दभाषा से संवाद — शब्द-युग्मभाषा से संवाद — शब्दों की कड़ियाँ / श्रृंखलागतिविधियाँ
विषयों से संवाद — चुनाव एवं आपके अनुभव(4 questions)
1
जब कोई चुनाव प्रक्रिया आपके क्षेत्र में शुरू होती है तो किस तरह की गतिविधियाँ होती हैं?
उत्तर:
चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही सबसे पहले मतदाता सूची को अद्यतन किया जाता है। अलग-अलग नेता चुनाव हेतु अपने नाम प्रस्तावित करते हैं। वे जन-सभाएँ करते हैं तथा अपना नामांकन करवाते हैं। फिर चुनाव प्रचार होता है। प्रत्याशी अपना लक्ष्य बताते हैं। वे घर-घर जाते हैं, रैलियाँ करते हैं। चुनाव वाले दिन सभी मतदाता अपना मतदान करते हैं। एक या दो दिन बाद मतगणना होती है। विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जाती है।
2
"जब भी कोई चुनाव हो, ठीक मनुष्य को अपना मत दें", आपके विचार से एक अच्छे उम्मीदवार में क्या-क्या गुण होने चाहिए?
उत्तर:
अच्छा उम्मीदवार समझदार, संवेदनशील, लोकप्रिय, शक्तिशाली, निडर, संघर्षशील तथा दायित्ववान होना चाहिए। वह विश्वास के योग्य होना चाहिए। वह जो कहे, उसे पूरा करें।
3
चुनाव से जुड़ा अपना कोई अनुभव लिखिए।(संकेत – विद्यालय में कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव)
उत्तर:
कक्षा-प्रतिनिधि का चुनाव था। दो विद्यार्थी प्रधान पद के लिए खड़े हुए। एक पहलवान था। उसका दबदबा था। दूसरा बहुत मेधावी था और कुछ बदलाव करना चाहता था। अधिकतर बच्चे पहलवान के साथ हो गए। कुछ डरते थे। कुछ को पहलवान ने मुफ्त में खिलाया-पिलाया। शाम को पार्टी की। मेधावी छात्र के पास पैसे कम थे। वह बात समझदारी की करता था। जिसके पास जाता, सभी उससे प्यार से बात करते थे। उसके साथ लोग कम चलते थे। वह लगभग अकेला ही घूमता था।चुनाव हुआ। जनमत जन के पक्ष में गया। जिसके पास मित्र और साथी अधिक थे, वह जीत गया। मेधावी छात्र सिर झुकाए निराश हो गया। उसे समझ आया- चुनाव के लिए लोगों से जुड़ना पहला धर्म है, अच्छा बुरा होना बाद की बात है।
4
यदि आप किसी सभा, क्लब आदि के चुनाव में उम्मीदवार हों तो आपके क्या-क्या मुद्दे होंगे?
उत्तर:
यदि मैं किसी साहित्यिक सभा का उम्मीदवार बना तो मेरे मुद्दे होंगे-हर छात्र को अवसर देना। साहित्यिक कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाना। साहित्यिक प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें मंच देना। विद्यालय की पत्रिका छपवाना।