SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 7मेरे प्रश्न
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)

मेरे प्रश्न — 3 questions with step-by-step answers.

मेरे प्रश्न(3 questions)

(क)

"ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने में एक अपूर्व आनंद आता है" — रचनाकार को किस तरह के प्रश्नों का उत्तर देने में आनंद आता है?

उत्तर:
रचनाकार को उन प्रश्नों के उत्तर देने में आनंद आता है जिनमें कोई रहस्य या विस्तार छिपा हो। उस छिपे हुए भाव या विस्तार को खोलकर समझाने में ही रचनाकार को आनंद मिलता है।
(ख)

आपको किस तरह के प्रश्नों को बूझना रोचक लगता है?

उत्तर:
मुझे उन प्रश्नों को बूझना रोचक लगता है जिनमें कुछ रहस्य छिपा हो। जिनका उत्तर देने में अपने विचार और तर्क सामने रखने पड़ें। ऐसे प्रश्नों को बूझना मनोरंजक और ज्ञानवर्धक दोनों होता है।
3

अब इस निबंध के आलोक में नीचे दी गई सामग्री को पढ़कर तीन प्रश्न बनाइए और लिखिए।"यह सोचना एकदम निराधार है कि केवल संपन्न व्यक्ति ही देश की प्रगति और विकास में योगदान दे सकते हैं। देश की सुरक्षा का विषय हो अथवा ऐश्वर्य व संपन्नता का, सभी नागरिकों का अपनी ही तरह से योगदान होता है। हम सब नागरिक अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम यदि कुछ भी गलत करते हैं तो उससे अपनी छवि ही धूमिल नहीं होती अपितु अपने देश की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।"

उत्तर:
मुझे इन प्रश्नों को बूझना बहुत रोचक लगता है-मैं तो गरीब मज़दूर हूँ। मेरे पास रहने को अँधेरी झोंपड़ी है। मैं भला देश की प्रगति में क्या योगदान दे सकता हूँ?मैं वकील हूँ। मेरा काम है न्याय दिलवाना। अगर कोई अपराधी मुझे अपना केस लड़ने के लिए कहे तो मैं क्या करूँ?मैं तो नौवीं कक्षा का छात्र हूँ। मैं पढ़ाई करूँ या देश-सेवा?

Other Chapters