Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)
सृजन — कृतज्ञता ज्ञापन — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरे अनुभव मेरे विचारमेरे प्रश्नविधा से संवादविषयों से संवाद — चुनाव एवं आपके अनुभवअधिकार और कर्तव्यसृजन — हमारा पुस्तकालयसृजन — ब्रेल लिपि में पुस्तकेंसृजन — कृतज्ञता ज्ञापनसृजन — विज्ञापनसृजन — स्वच्छता और आचरणभाषा से संवाद — संदर्भ में शब्दभाषा से संवाद — शब्द-युग्मभाषा से संवाद — शब्दों की कड़ियाँ / श्रृंखलागतिविधियाँ
सृजन — कृतज्ञता ज्ञापन(1 questions)
1
"अपने महान राष्ट्र की पराधीनता के दीन दिनों में जिन लोगों ने अपने रक्त से गौरव के दीपक जलाए..."देश के विकास में सभी का सहयोग होता है जो सीमा पर तैनात हैं और जो देश के भीतर हैं; जैसे- अध्यापक, किसान, श्रमिक, कलाकार, वैज्ञानिक, अभियंता आदि। इन सभी के अमूल्य योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापन तैयार करके लिखिए।
उत्तर:
अध्यापक – आप राष्ट्र-निर्माता हैं। आपने अपने तन-मन-वाणी से देश की बाल और युवा पीढ़ी को जीवन जीने की दिशा दी। आप राष्ट्र की नींव हैं। ये बच्चे आपके ही दिखाए हुए रास्ते पर चलेंगे। पूरा राष्ट्र आपके प्रति कृतज्ञ है। ईश्वर आपके यश और मान में वृद्धि करे!किसान – हे अन्नदाता! आपके परिश्रम और पसीने से देश की फसलें लहलहाती हैं। आपके परिश्रम से ही देशवासियों का पेट भरता है। पूरा राष्ट्र आपकी इस सेवा-साधना के प्रति कृतज्ञ है। भगवान आपको सुखी जीवन एवं दीर्घायु दे!श्रमिक – हे नींव के पत्थर! आपके श्रम-परिश्रम ने ही गगनचुंबी महल खड़े किए हैं। आपके पसीने से ही खेतों में फसलें लहलहाई हैं और बड़े-बड़े बाँध तथा राजमार्ग बनाए हैं। आप इस चकाचौंध भरी सभ्यता की नींव के पत्थर हैं। सारी सभ्यता आपकी पीठ पर खड़ी है। कृतज्ञ राष्ट्र आपको प्रणाम करता है।