Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)
मेरी समझ मेरे विचार — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरे अनुभव मेरे विचारमेरे प्रश्नविधा से संवादविषयों से संवाद — चुनाव एवं आपके अनुभवअधिकार और कर्तव्यसृजन — हमारा पुस्तकालयसृजन — ब्रेल लिपि में पुस्तकेंसृजन — कृतज्ञता ज्ञापनसृजन — विज्ञापनसृजन — स्वच्छता और आचरणभाषा से संवाद — संदर्भ में शब्दभाषा से संवाद — शब्द-युग्मभाषा से संवाद — शब्दों की कड़ियाँ / श्रृंखलागतिविधियाँ
मेरी समझ मेरे विचार(3 questions)
1
स्वामी रामतीर्थ फल देने वाले युवक का उत्तर सुनकर मुग्ध क्यों हो गए?
उत्तर:
स्वामी रामतीर्थ फलों की टोकरी भेंट करने वाले जापानी युवक का उत्तर सुनकर उस पर मुग्ध हो गए। उस युवक के उत्तर में उसका देशप्रेम झलक रहा था। इस देशप्रेम ने स्वामी रामतीर्थ को मुग्ध कर दिया।
2
जापान के युवक ने स्वामी रामतीर्थ को दिए गए फलों के मूल्य के रूप में क्या माँगा? आपके मन में उस युवक के व्यक्तित्व की कौन-सी छवि उभरती है, यह भी लिखिए।
उत्तर:
जापान के नवयुवक ने फलों की टोकरी के बदले स्वामी रामतीर्थ से यह मूल्य माँगा – आप अपने देश में जाकर यह न कहें कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते। यह उत्तर सुनकर मेरे मन में उस युवक के प्रति सम्मान की भावना उपजती है। मुझे वह देशभक्त नागरिक लगता है।
3
"बात यह है कि मैं और मेरा देश दो अलग चीज तो हैं ही नहीं।" स्वयं को देश से अलग न मानने के पीछे क्या तर्क हो सकते हैं, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यह बात सही है कि व्यक्ति और देश एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। व्यक्तियों का समूह ही देश कहलाता है। अतः जब व्यक्ति अच्छे कार्य करते हैं तो देश का नाम ऊँचा होता है। वे देश की सुरक्षा करते हैं तो देश शक्तिशाली माना जाता है। वे सुंदर कार्य करते हैं तो देश का सौंदर्य-बोध अच्छा माना जाता है।उदाहरणतः जापानी युवक ने स्वामी रामतीर्थ को अपनी ओर से फलों की टोकरी लाकर दी। इससे उसका ही गौरव नहीं बढ़ा, पूरे जापानवासियों को गौरव बढ़ा। इसी तरह किसी विदेशी छात्र ने जापान के पुस्तकालय से चित्र फाड़ लिया। इसका दंड केवल उसी को नहीं मिला, बल्कि उसके सभी देशवासियों को दंडित किया गया। इससे पता चलता है कि व्यक्ति और देश अभिन्न हैं। 'मैं' और 'देश' एक हैं।