SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 7मेरे अनुभव मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)

मेरे अनुभव मेरे विचार — 12 questions with step-by-step answers.

मेरे अनुभव मेरे विचार(12 questions)

1

"देश की हीनता और गौरव का ही फल उसे नहीं मिलता, उसकी हीनता और गौरव का फल भी उसके देश को मिलता है", अपने आस-पास के विभिन्न उदाहरणों के द्वारा इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:
यह बात सच है कि देश और नागरिक दोनों को एक-दूसरे का लाभ मिलता है। मुझे याद है, मैं श्रीलंका की यात्रा पर गया था। वहाँ मेरा खूब सम्मान हुआ। मैं विवेकानंद मंदिर गया। वहाँ के पुजारियों ने मुझे भारतीय जानकर मुझे अधिक सम्मान दिया। मुझे लगा मेरे देश के गौरव के कारण मेरा भी सम्मान बढ़ गया।फिर मैं होटल में गया। मेरे साथ मेरे प्रांत के तीन और मित्र थे। उन्होंने होटल छोड़ते समय होटल के कुछ बर्तन अपने सामान में रख लिए। वे पकड़े गए। तभी होटल मालिक ने मेरे प्रांत का नाम कहकर स्वागत कक्ष को आदेश दिया कि आगे से इस प्रांत के आदमी को कमरा न दिया जाए। इस प्रकार व्यक्ति के गलत आचरण ने पूरे देश को अपमानित किया।
2(क)

"मुझे बहुतों की अपने लिए जरूरत पड़ती थी। मैं भी बहुतों की जरूरत का उनके लिए जवाब था।" — प्रातः काल से लेकर रात्रि तक आप अपने किन-किन कार्यों में किस-किसका क्या सहयोग लेते हैं और आप दूसरों को किस तरह का सहयोग देते हैं? अपने अनुभव लिखिए।

उत्तर:
सुबह से लेकर रात तक मैं अनेक लोगों का सहयोग लेता हूँ। मेरी माँ मुझे उठाती है। मेरे लिए भोजन बनाती है। पिताजी मुझे विद्यालय छोड़ते हैं। बस का ड्राइवर मुझे बस से विद्यालय लेकर जाता है। रास्ते में खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले हमें रास्ता देते हैं। विद्यालय का चौकीदार, अध्यापक, दूध वाला, कपड़े प्रेस करने वाला न जाने किस-किसका योगदान मुझे मिलता है।जहाँ तक मेरी बात है, मैं बस के ठीक समय पर चलने में, स्कूल का अनुशासन बनाने में पूरा सहयोग देता हूँ। कभी मेरा कोई मित्र बीमार हो जाता है। मैं उसे विद्यालय का गृह कार्य भेजता हूँ। हर जरूरत में काम आता हूँ। माँ जो कहती हैं, वह कार्य करता हूँ। दूध लाना, प्रेस के कपड़े दे आना मेरा काम है। मैं ये काम करता हूँ।
2(ख)

उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित शब्द 'बहुतों' में कौन-कौन सम्मिलित होंगे, अनुमान के आधार पर लिखिए।

उत्तर:
बहुतों में निम्नलिखित लोग शामिल हैं- मेरे माता-पिता, भाई-बहन, घर का नौकर, दूध वाला, प्रेस वाला, चौकीदार, ड्राइवर, अध्यापक, मित्र-साथी, दुकानदार, माली, क्लर्क, आया, डॉक्टर आदि सब लोग।
2(ग)

रचनाकार को स्वयं के लिए दूसरे लोगों से किस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पड़ती होगी और वह दूसरों को किस प्रकार का सहयोग देता होगा, अनुमान के आधार पर लिखिए।

उत्तर:
रचनाकार को अपने पाठकों, श्रोताओं, प्रशंसकों और आलोचकों के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। कागज-पेन, लेखन सामग्री, छापने वाले प्रकाशक, वितरक आदि सबकी जरूरत पड़ती है। सबसे अधिक सहयोग चाहिए पाठक या श्रोता का। लेखक पाठकों और श्रोताओं के लिए लिखता है। यदि वे न पढ़ें और न सराहें; आलोचक उस रचना पर अपनी राय न दें तो लेखक का लिखना बेकार हो जाता है।रचनाकार लोगों के लिए लिखता है। यदि कार्यक्रम देशभक्ति का है तो उसे देशभक्ति का भाव पैदा करना होता है। लोगों के मन में देशभक्ति जगानी होती है। रचनाकार पीड़ितों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए रचना लिखकर उनके काम आता है। उनका मनोरंजन करता है और उनकी आवाज़ बनता है।
3(क)

"सुना नहीं आपने कि जीवन एक युद्ध है और युद्ध में लड़ना ही तो काम नहीं होता।" — उपर्युक्त वाक्य के रेखांकित अंश "युद्ध में लड़ना ही तो काम नहीं होता" के आधार पर लिखिए कि देश की प्रगति, विकास एवं सुरक्षा के प्रति हम सभी के क्या-क्या दायित्व हैं? अपने उत्तर को विस्तार देने के लिए अपने घर या पास-पड़ोस के बड़ों और अध्यापक से चर्चा करके लिखिए।

उत्तर:
युद्ध में लड़ना ही एकमात्र काम नहीं होता। अन्य अनेक काम भी होते हैं, जिन्हें हर कोई आसानी से कर सकता है।पहला काम – वह देश की सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करके व्यवस्था में सहयोग दे सकता है। वह अपनी सड़कें, गलियाँ, गाड़ियाँ, बसें साफ रख सकता है। वह युद्ध लड़ने वाले सैनिकों को सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ा सकता है। वह देश की जय बोलकर देश का मनोबल बढ़ा सकता है। वह जरूरत पड़ने पर एन.सी.सी., स्काउट में भाग लेकर देश की सुरक्षा-पंक्ति के लिए तैयार हो सकता है। वह सैनिकों की सेवा में जुट सकता है। युद्ध के समय ट्रैफिक सँभालने से लेकर सैनिकों को भोजन-सामान पहुँचाकर सहयोग दे सकता है।
3(ख)

अपने पास-पड़ोस में विचरने वाले पशु-पक्षियों की जीवनचर्या का अवलोकन कीजिए और अपने अवलोकन के आधार पर लिखिए कि आप उनके संघर्षों को किस रूप में देखते हैं?(संकेत – आप अपनी पाठ्यपुस्तक में दी गई कहानी 'दो बैलों की कथा' के मुख्य पात्रों के अनुभवों को भी आधार बना सकते हैं।)

उत्तर:
हमारी तुलना में पशु-पक्षियों और अन्य जीवों का संघर्ष बहुत अधिक होता है। उनके पास कोई नौकर-चाकर, मोबाइल फोन, कार-ट्रक नहीं होता। उन्हें रोटी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ता है। गाय-बैल तो फिर भी पालतू जीव हैं। इनके मालिक इनके लिए चारे और पानी का प्रबंध करते हैं, किंतु पक्षी तो बिल्कुल अकेले होते हैं। उन्हें पानी और दूध की सप्लाई घर पर नहीं मिलती, न ही सुंदर शौचालय बने होते हैं। सारे प्रबंध उन्हें खुद करने पड़ते हैं। वे जिस भी खेत का चारा खाते हैं, वही उन्हें पकड़कर काँजीहाउस जैसे कैदखानों में डाल देते हैं। हम आदमी पग-पग पर उनके लिए संकट खड़े करते हैं। उनके घोंसले तोड़ डालते हैं। उनके शहद के छत्ते तोड़कर शहद पी जाते हैं। भगवान ने गाय-भैंस को अपने बछड़ों के लिए दूध दिया होता है, हम उसे भी खुद पी जाते हैं। सचमुच पशु-पक्षी और जानवरों का जीवन बहुत अधिक संघर्ष का होता है।
3(ग)

इस निबंध में जीवन को युद्ध क्यों कहा गया है? आप अपने घर के बड़ों से इस विषय पर चर्चा करके उनके और अपने विचार लिखिए।

उत्तर:
इस निबंध में जीवन को युद्ध ठीक कहा गया है। युद्ध का अर्थ है – अपनी जरूरतों के लिए कड़ा संघर्ष करना, परिश्रम करना, टकराना और पसीने-पसीने होकर भोजन तथा सुख का प्रबंध करना। कोई व्यक्ति संघर्षों से अछूता नहीं है। यहाँ तक कि राजा-महाराजा भी संघर्ष का जीवन जीते हैं। उन पर अपना ही नहीं, अपनी पूरी प्रजा का, अपनी जनता का, अपनी सीमाओं का तथा जरूरतों का दायित्व होता है। उस सबके लिए संघर्ष करना पड़ता है। युद्ध के समय में पेट्रोल आना बंद हो गया तो सबसे बड़ा संघर्ष देश के प्रधानमंत्री और सरकार को करना पड़ा। माँगने वाले माँग छीनकर संघर्ष करते हैं तो देने वाला उनके लिए साधन जुटाता है। वह अपनी नींद गँवाकर सारे प्रबंध करता है।जो व्यक्ति फुटपाथ या झुग्गी-झोंपड़ियों में पैदा होते हैं, उनका जन्म लेना भी एक संघर्ष है। कभी जून की तपती दोपहर, कभी वर्षा, कभी बाढ़, कभी ठंड, कभी पुलिस के डंडे- उनके संघर्ष को वही जानते हैं। पशु-पक्षियों के संघर्ष की कहानी तो आप जानते ही हैं। देखिए, साँड़ और आवारा बैल, कुत्ते और बिल्लियाँ किस प्रकार जीवन जीने के युद्ध को रोज जीते हैं।
3(घ)

देश की भौगोलिक सीमाओं की रक्षा सैनिक करते हैं। इसी तरह हमारे आस-पास हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक लोग कार्यरत हैं। ये कौन-कौन लोग हैं और उनके लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं?

उत्तर:
हमारे जीवन को सुंदर बनाने के लिए अनेक प्रकार के लोग हमारी सेवा में जुटे रहते हैं। कुछ व्यक्ति और उनके काम ये हैं- शिक्षक – हमें पढ़ाते हैं। डॉक्टर – हमारे स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। दुकानदार – हमें हर सामान उपलब्ध करवाते हैं। ठेली वाले – घूम-घूमकर जरूरत का सामान बेचते हैं। मोची – हमारे लिए जूते बनाते हैं। किसान – अन्न, भोजन और कपास उगाते हैं। दूधिया – गाय पालकर हमें दूध पिलाते हैं। वाहन चालक – हमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। कलाकार – हमारा मनोरंजन करते हैं। होटल – हमारे घूमने-फिरने और रहने का प्रबंध करते हैं। संत-मुनि – हमें मार्गदर्शन देते हैं। पुजारी/मौलवी – हमें धर्म की राह दिखाते हैं। नेता – हमारे देश को आगे ले जाने के लिए जी-जान लगाते हैं।हम इन सबके लिए जरूरत के अनुसार उनका सहयोग कर सकते हैं। सबको उचित ग्राहक या जरूरतमंद की जरूरत होती है। हम जरूरतमंद को ठीक व्यक्ति के पास भेजकर दोनों का सहयोग कर सकते हैं।
4(क)

"अपने पड़ोस में खेलकर, पड़ोसियों की ममता-दुलार पा, बड़ा हुआ था।" — इस पंक्ति के आधार पर लिखिए कि पास-पड़ोस के लोगों में किस तरह के पारस्परिक संबंध रहे होंगे?

उत्तर:
अपने आस-पड़ोस में खेलना और उनका प्यार पाना तभी संभव है जबकि हमारे अपने पड़ोसियों से मधुर संबंध हों। यदि कोई पड़ोसी हमें अपने घर न आने दे, अपनी छत पर न चढ़ने दे, हमें प्यास लगने पर पानी भी न दे, हमेशा डाँट-डपटकर बात करे तो पड़ोस में खेला ही नहीं जा सकता। अतः यह स्पष्ट है कि लेखक के अपने आस-पड़ोस के लोगों से मधुर संबंध ही होंगे। वरना उनकी ममता या दुलार न मिलता।
4(ख)

वर्तमान समय में ऐसे संबंधों में किस तरह के परिवर्तन आए हैं और इनके क्या कारण हो सकते हैं? लिखिए।

उत्तर:
वर्तमान समय बहुत कठिन है। आज हर व्यक्ति अकेला हो गया है। कोई किसी का सहयोग नहीं करता। पड़ोस में रहने वाले बच्चों को दूर रखा जाता है।कारण – आज हर व्यक्ति अपने तथा अपने बच्चों के बारे में ही सोचता है। वह आस-पड़ोस को पराया मानता है। निजी स्वार्थ की आँधी ने आजकल सभी को अकेला और भयभीत बना दिया है।
5

"क्या सुरुचि और सौंदर्य को आपके किसी काम से ठेस लगती है?" अपने घर/विद्यालय के आस-पास, सार्वजनिक संसाधनों और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों की स्वच्छता एवं सौंदर्य को बनाए रखने के लिए आप और आपके सहपाठी, संबंधी क्या-क्या करते हैं?

उत्तर:
सुरुचि और सौंदर्य के लिए चाहिए नियम, स्वच्छता, सुंदरता और अनुशासन। यदि लोग इधर-उधर कूड़ा फैलाते हैं। केला खाकर छिलका वहीं फेंक देते हैं। कागज़ यूँ ही बिखरा देते हैं। फर्नीचर को तोड़ देते हैं। स्टूल-बेंच उलट-पलट देते हैं। कमरे के पंखे टेढ़े कर देते हैं। शौचालय के स्लैब तोड़ देते हैं तो वह स्थान गंदा और कुरुचिपूर्ण हो जाता है। वहाँ कोई नहीं जाना चाहता। बस अड्डों के शौचालय कैसे बदबू से भरे होते हैं।मैं हमेशा सुरुचि का ध्यान रखता हूँ। मेरे मित्र भी अच्छे घरों से हैं। वे हमेशा कूड़ेदान में कूड़ा डालते हैं। यहाँ तक कि दिन-भर टॉफी के रैपर अपनी जेब में रखते हैं ताकि उन्हें कूड़ेदान में ही डाला जाए।
6

"मैं कोई ऐसा काम न करूँ जिससे मेरे देश की स्वतंत्रता को, दूसरे शब्दों में, उसके सम्मान को धक्का पहुँचे।" देश के सम्मान को धक्का न पहुँचे, इसके लिए क्या करें और क्या नहीं करें? अपने-अपने समूह में इसकी चर्चा कीजिए और चर्चा से उभरे बिंदुओं को प्रातःकालीन सभा में पढ़कर सुनाइए।

उत्तर:
चर्चा करने पर निम्नलिखित व्यवहार ध्यान में आए। हम इसे अपनी प्रातःकालीन सभा में सुनाएँगे।क्या करें- हमेशा हर जगह समय पर पहुँचें। अपने देश और समाज की बुराई न करें, उसकी प्रशंसा करें। फूल न तोड़ें। पुस्तकालय में शांति से पढ़ें। पुस्तकालय की किसी पुस्तक का पन्ना न फाड़ें। अपने से बड़ों-गुरुजनों, नेताओं और अधिकारियों का सम्मान करें।क्या न करें- अपशब्दों का प्रयोग न करें। देश की निंदा न करें। कूड़ा न फैलाएँ। कूड़े के लिए कूड़ेदान का उपयोग करें। कोई देश विरोधी काम न करें। धर्म, जाति या लड़का-लड़की का भेदभाव न करें। लड़कियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार करें।

Other Chapters