Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 7: मैं और मेरा देश (0901CH07)
विधा से संवाद — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरे अनुभव मेरे विचारमेरे प्रश्नविधा से संवादविषयों से संवाद — चुनाव एवं आपके अनुभवअधिकार और कर्तव्यसृजन — हमारा पुस्तकालयसृजन — ब्रेल लिपि में पुस्तकेंसृजन — कृतज्ञता ज्ञापनसृजन — विज्ञापनसृजन — स्वच्छता और आचरणभाषा से संवाद — संदर्भ में शब्दभाषा से संवाद — शब्द-युग्मभाषा से संवाद — शब्दों की कड़ियाँ / श्रृंखलागतिविधियाँ
विधा से संवाद(3 questions)
1
'निबंध' का शाब्दिक अर्थ है- 'बाँधना' (नि+बंध)। अर्थात भली-भाँति बँधा या गठा हुआ। यह गद्य की वह विधा है जिसमें रचनाकार किसी विषय पर अपने अनुभव, विचार, दृष्टिकोण और भावनाओं को तार्किक, भावनात्मक, क्रमबद्ध और साहित्यिक रूप से प्रस्तुत करते हैं।एक विधा के रूप में निबंध की कुछ विशेषताओं को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है- वैयक्तिकता/निजता, विचार प्रधानता एवं भावनात्मकता, सजीवता/चित्रात्मकता, तार्किकता, प्रेरणात्मकता, संक्षिप्तता/स्पष्टता, साहित्यिक सौंदर्य, विषय-केंद्रीयता।उपर्युक्त बिंदुओं से संबंधित संदर्भ 'मैं और मेरा देश' निबंध से खोजकर लिखिए।
उत्तर:
वैयक्तिकता/निजता – लेखक का निजी व्यक्तित्व, निजी रुचि-अरुचि – "मैं अपने घर में जन्मा था। पला था।"विचार प्रधानता एवं भावनात्मकता – "तब मुझे सोचना पड़ा कि अपने घर, अपने पड़ोस, अपने नगर की सीमाओं में ममता, सहारा, ज्ञान और आनंद के उपहार पाकर भी मेरी स्थिति एकदम हीन है और हीन भी इतनी कि मेरा कहीं भी कोई अपमान कर सकता है।"सजीवता/चित्रात्मकता – "आप कभी केला खाकर छिलका रास्ते में फेंक देते हैं, अपने घर का कूड़ा बाहर फेंकते हैं, मुँह से गंदे शब्दों में गंदे भाव प्रकट करते हैं।"तार्किकता – "यह मेरा कर्तव्य है और जैसे मैं अपने सम्मान और साधनों से अपने जीवन में सहारा पाता हूँ, वैसे ही देश के सम्मान और साधनों से भी सहारा पाऊँ, यह मेरा अधिकार है। बात यह है कि मैं और मेरा देश दो अलग चीजें तो हैं ही नहीं।"प्रेरणात्मकता – "हर एक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जब भी कोई चुनाव हो, ठीक मनुष्य को अपना मत दें और मेरा अधिकार है कि मेरा मत लिए बिना कोई भी आदमी वह संसार का सर्वश्रेष्ठ महापुरुष ही क्यों न हो, किसी अधिकार की कुरसी पर न बैठ सके।"संक्षिप्तता/स्पष्टता – "उच्चता और हीनता की कसौटी है- चुनाव। युद्ध में जय बोलने वालों का भी बहुत महत्व है।"साहित्यिक सौंदर्य – "मानस में भूकंप उठा था। हाँ जी, मानस में ही भूकंप उठा था और भूकंप में कोई धरती थोड़ी ही हिली थी, आकाश थोड़े ही काँपा था, एक तेजस्वी पुरुष का अनुभव ही वह भूकंप था, जिसने मुझे हिला दिया।"विषय-केंद्रीयता – "यह दीवार थी मानसिक विचारों की; इसलिए यह भूकंप भी किसी प्रांत या देश में नहीं उठा, मेरे मानस में ही उठा था।"
2
"क्या कोई भूकंप आया था, जिससे दीवार में दरार पड़ गई? ... ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने में एक अपूर्व आनंद आता है।"निबंध के उपर्युक्त अंश को ध्यान से देखिए। इसकी पहली पंक्ति में एक प्रश्न है और बाद के अंश में उसका उत्तर दिया गया है। आपने ध्यान दिया होगा कि यह पूरा निबंध इसी तरह की प्रश्नोत्तर शैली में लिखा गया है। यह प्रश्नोत्तर या संवादात्मक शैली इस निबंध की संरचना को विशेष बनाती है। इसी तरह की और भी अन्य विशेषताएँ इस निबंध में से छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
निबंध की कुछ अन्य विशेषताएँ-विवेचन शैली – लेखक किसी विषय की तर्कपूर्ण विवेचना करता है, जैसे- "उच्चता और हीनता की कसौटी है- चुनाव।"चित्रण शैली – लेखक घटनाओं और दृश्यों का सजीव चित्र प्रस्तुत करता है, जैसे- "आप कभी केला खाकर छिलका रास्ते में फेंक देते हैं..."उपदेश शैली/प्रेरणादायकता – "हर एक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जब भी कोई चुनाव हो, ठीक मनुष्य को अपना मत दें।"
3
नीचे कुछ विषय दिए गए हैं, आप इनमें से किन विषयों पर निबंध लिखना चाहेंगे, कारण सहित लिखिए-• मेरा भारत मेरा गौरव • चाँद के साथ गपशप • जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ पहुँचे कवि • गागर में सागर • यथा नाम तथा गुण • दूध का दूध और पानी का पानी
उत्तर:
मैं 'मेरा भारत मेरा गौरव' पर निबंध लिखना चाहूँगा।कारण – मैं जिम्मेदार भारतीय हूँ। मैं अपने देश का सम्मान करता हूँ। चाहता हूँ कि अन्य देशवासी भी देश-गौरव से ओत-प्रोत हों। मैं उनके सामने भारत के गौरवशाली इतिहास के पन्ने खोलना चाहता हूँ। मैं उनके सामने गणित, ज्योतिष, कला, विज्ञान, साहित्य, सौंदर्य और धर्म के क्षेत्र में भारत की उच्चता दिखाना चाहता हूँ। मेरे पास इन सबका प्रामाणिक ज्ञान है। मैं निबंध के माध्यम से वह भाव पाठकों तक पहुँचाना चाहता हूँ।