SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 9रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 5 questions with step-by-step answers.

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(5 questions)

1

"पितु समेत कहि कहि निज नामा। लगे करन सब दंड प्रनामा॥" यह पंक्ति सभा में उपस्थित लोगों की किस मनःस्थिति को दर्शाती है? (क) आदर और सम्मान (ख) भक्ति और श्रद्धा (ग) भय और शिष्टाचार (घ) प्रेम और सहिष्णुता

उत्तर:
(ग) भय और शिष्टाचार।क्यों – सभी लोग परशुराम से भयभीत थे। कोई भी उनके प्रति आदर, भक्ति या प्रेम नहीं रखता था। सभी ने भय और शिष्टाचार के नाते अपना-अपना परिचय दिया।
2

"जनक बहोरि आइ सिरु नावा। सीय बोलाइ प्रनामु करावा" पंक्ति से राजा जनक के व्यवहार की कौन-सी विशेषता उद्घाटित होती है? (क) संवेदनशीलता (ख) शिष्टता (ग) सहनशीलता (घ) उदासीनता

उत्तर:
(ख) शिष्टता।क्यों – अपने घर आए अतिथि का सम्मान करना, उन्हें प्रणाम करना, अपने बच्चों से प्रणाम करवाना शिष्टता का पहला संस्कार है।
3

"अति रिस बोले बचन कठोरा।" जनक के प्रति परशुराम के कठोर वचन बोलने का मूल कारण था- (क) उचित आदर-सत्कार न मिलना (ख) जनक द्वारा समाचार छिपाना (ग) शिव धनुष का खंडित होना (घ) अन्य राजाओं की सभा में उपस्थिति

उत्तर:
(ग) शिव धनुष का खंडित होना।क्यों – यों तो (क) और (ख) दोनों भी ठीक कारण हैं; किंतु सबसे बड़ा कारण है अपने गुरु भगवान शिव के धनुष के प्रति मोह। वे जीते-जी यह नहीं देख सकते थे कि कोई उनके होते शिव धनुष को तोड़ दे। इसमें वे अपना अपमान मानते थे।
4

राम का कथन "होइहि केउ एक दास तुम्हारा" उनके व्यक्तित्व की किस विशेषता को दर्शाता है? (क) कूटनीति और चतुराई (ख) विनम्रता और मर्यादा (ग) त्याग और समर्पण (घ) दृढ़ता और आत्मविश्वास

उत्तर:
(ख) विनम्रता और मर्यादा।क्यों – श्रीराम स्वभाव से चतुर नहीं थे। वे ज्ञानियों के प्रति मन से बहुत विनम्र थे और मर्यादा उनके स्वभाव में थी।
5

"सुनि मुनि बचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अपमाने।।" लक्ष्मण के मुस्कराने और उपहास भरे वचनों का क्या कारण था? (क) वे सभा में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना चाहते थे। (ख) उन्हें राम के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करना था। (ग) वे परशुराम की शक्ति से अनभिज्ञ थे। (घ) वे परशुराम को चुनौती देना चाहते थे।

उत्तर:
(घ) वे परशुराम को चुनौती देना चाहते थे।क्यों – न उनमें प्रदर्शन की भावना थी, न अहंकार। वे परशुराम की शक्ति से डरने वाले भी नहीं थे। अतः यही उत्तर सही है कि वे किसी बड़बोले घमंडी का घमंड तोड़ना चाहते थे।

Other Chapters