SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 9मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)

मेरी समझ मेरे विचार — 4 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(4 questions)

1

"अरध निमेष कलप सम बीता" पंक्ति का भाव स्पष्ट करते हुए बताइए कि कविता में यह किसके संदर्भ में कहा गया है और क्यों?

उत्तर:
राम के धनुष तोड़ने पर सीता बहुत प्रसन्न थीं, किंतु परशुराम ने धनुष तोड़ने वाले को मार डालने की प्रतिज्ञा की। वे परशुराम का महाक्रोधी और हठी स्वभाव जानती थीं। इसलिए वे बहुत अधीर और बेचैन हो उठीं। उनका एक-एक पल हजारों वर्षों के समान बीतने लगा।
2

"सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा॥" पंक्ति के आधार पर बताइए कि परशुराम द्वारा दी गई इस चेतावनी का सभा में उपस्थित राज-समाज पर क्या प्रभाव पड़ा होगा? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर:
महाक्रोधी परशुराम ने राजाओं से भरी सभा में यह कहा कि या तो धनुष तोड़ने वाले को मेरे हवाले कर दो, वरना मैं सभी राजाओं को मार डालूँगा। सभी राजा परशुराम के महाक्रोधी और हठी स्वभाव को जानते थे। इसलिए सभी राजा भयभीत हो गए होंगे। उन्हें पहले अपनी सुरक्षा ने सताया होगा। कुछ कुटिल राजा, जो धनुष नहीं तोड़ सके, इसलिए लज्जित थे, वे बहुत खुश हुए होंगे। वे मन-ही-मन कह रहे होंगे कि बच्चू! अब करलो सीता से शादी! अब यह परशुराम तुम्हें मजा चखाएगा।
3

तुलसीदास ने राम और लक्ष्मण के माध्यम से एक ही परिस्थिति के प्रति दो अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दिखाई हैं। आपकी दृष्टि में परशुराम के क्रोध को शांत करने के लिए राम का 'विनय' का मार्ग उचित है या लक्ष्मण के 'तर्क' का? अपने उत्तर का उचित कारण और तर्क भी प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर:
किसी भी परिस्थिति से निपटने के दो मार्ग हैं- चुनौती या विनम्रता। पहला मार्ग है- विनम्रता। यदि नरमी से बात करके काम चल जाए और घमंडी व्यक्ति लज्जित हो जाए तो सर्वोत्तम। यदि वह फिर भी नहीं मानता, तो लक्ष्मण जैसा तेवर दिखाना उचित है, परंतु घमंडी आदमी को घमंड भरा उत्तर देने से बेकार की लड़ाई-झगड़ा बढ़ता है। उससे यथासंभव बचना चाहिए।
4

'हृदयँ न हरषु बिषादु कछु बोले श्रीरघुबीरु।' श्री राम के हृदय में न हर्ष था, न विषाद। यह उनके व्यक्तित्व के किन गुणों को दर्शाता है? उनका भावनात्मक संतुलन इस पूरे पाठ में उन्हें अन्य पात्रों से अलग कैसे स्थापित करता है?

उत्तर:
प्रायः लोग शुभ समाचार पर खुश होते हैं और अशुभ होने पर रोते हैं। वे भावनाओं में जीते हैं। वे भावनाओं से प्रभावित हुए बिना शांत होकर नहीं जी सकते। श्रीराम सुख-दुख से ऊपर हैं। वे परिस्थिति से प्रभावित हुए बिना शांत होकर रास्ता निकालते हैं। यह रास्ता सबसे कठिन है। इसके लिए संतुलन चाहिए। यह संतुलन श्रीराम को अन्य पात्रों से अलग तथा विशेष बनाता है।

Other Chapters