Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)
गतिविधियाँ — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानविधा से संवाद — कविता का सौंदर्यविधा से संवाद — भाव-पहचान एवं विश्लेषणकाव्य पंक्ति और भावविषयों से संवादसृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बातभाषा से संवाद — बहुभाषिकताभाषा से संवाद — लोक में भाषाभाषा से संवाद — गद्य-रूपगतिविधियाँमेरी पहेली
गतिविधियाँ(3 questions)
1
यह कविता संवाद का सुंदर उदाहरण है। तालिका में दिए गए कथनों को पढ़कर बताइए कि कौन-सा कथन किसका हो सकता है। अपनी समझ से सही (✓) का चिह्न लगाइए-
उत्तर:
क. राम
ख. सीता की माता
ग. परशुराम
घ. जनक
ङ. लक्ष्मण
च. राम
छ. परशुराम
ज. लक्ष्मण
2
रामचरितमानस के इस प्रसंग का मंचन लोकनाट्य, रामलीला और कठपुतली कला में बड़ी जीवंतता से किया जा सकता है। कलात्मक तकनीकों (ध्वनि, भाव, संगीत, वेशभूषा) का उपयोग करते हुए कविता को एक दृश्य नाटक के रूप में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
अपने अध्यापक के मार्गदर्शन में नाटक खेलें। पात्रों की भूमिकाएँ बाँटें, संवादों का अभ्यास करें, ध्वनि-प्रभाव और वेशभूषा का ध्यान रखते हुए कविता को दृश्य नाटक के रूप में कक्षा में प्रस्तुत करें।
3
'कठिन परिस्थितियों में भी सत्य कहने का साहस करना आवश्यक है।' इस विषय पर कक्षा में एक परिचर्चा अथवा वाद-विवाद गतिविधि के माध्यम से अपने विचार साझा कीजिए।
उत्तर:
अध्यापक – क्यों नीलिमा! तुम बताओ, भय की स्थिति में सत्य कहना जरूरी है क्या?
नीलिमा – जी श्रीमान जी! भय को जीतना बहुत जरूरी होता है।
सुदेश – श्रीमन! ये कह तो रही हैं, पर परशुराम के क्रोध के सामने बोल सकेंगी क्या?
नीलिमा – मैं मानती हूँ श्रीमान जी! यह बहुत कठिन होगा।
सुदेश – कठिन ही नहीं, असंभव! जब देश गुलाम था, सारे लोग जैसे-तैसे जी ही रहे थे।
नीलिमा – परंतु भूलो मत! भगतसिंह, सुभाष, सावरकर और गाँधी जैसे कुछ लोगों ने हिम्मत की। वे अंग्रेज़ों के सामने बोलने का साहस कर सके, तभी देश आज़ाद हुआ।
सुदेश – हाँ, यह बात ठीक है। कोई इन जैसा हो तो वह कहने से नहीं चूकता।
नीलिमा – श्रीमन! कोई कैसा है, इसका आकलन परिस्थिति पड़ने पर होता है। कक्षा में बातें करने से नहीं। मैं इतना जानती हूँ कि कठिन समय आने पर भी कुछ लोग हिम्मत रखते हैं, परंतु कुछ लोग कहने की सोच भी नहीं पाते हैं।
सुदेश – श्रीमन! नीलिमा ठीक कह रही हैं। हिम्मती लोग कम होते हैं, परंतु होते जरूर हैं। हमें अपनी-अपनी हिम्मत टटोलनी चाहिए।