Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)
विषयों से संवाद — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानविधा से संवाद — कविता का सौंदर्यविधा से संवाद — भाव-पहचान एवं विश्लेषणकाव्य पंक्ति और भावविषयों से संवादसृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बातभाषा से संवाद — बहुभाषिकताभाषा से संवाद — लोक में भाषाभाषा से संवाद — गद्य-रूपगतिविधियाँमेरी पहेली
विषयों से संवाद(2 questions)
1
सभा में परशुराम के प्रति राम के व्यवहार से उनकी विनम्रता, मर्यादा, धीर और उदार चरित्र के संबंध में पता चलता है जो किसी भी कुशल शासक के लिए आवश्यक है। आपको किन-किन परिस्थितियों में इन विशेषताओं का परिचय देना पड़ता है? चर्चा कीजिए और लिखिए।
उत्तर:
जब मैं किसी संस्था, संगठन या समूह का मुखिया होता हूँ तो मुझे सबको सँभालना होता है। तब मैं धैर्य, संयम, शांति, समझदारी और उदारता, विनम्रता से काम लेता हूँ। भूलकर भी क्रोध में नहीं आता। क्रोध से तू-तू, मैं-मैं और नोचानोची बढ़ती है।
2
कविता में वर्णित प्रसंग सीता स्वयंवर की सभा का है। प्राचीन भारतीय समाज में वर चयन के लिए स्वयंवर की प्रथा प्रचलित थी। इसके अनेक उदाहरण मिलते हैं। ऐसी किसी एक पौराणिक/ऐतिहासिक आदि घटना/प्रसंग का वर्णन कीजिए जिससे स्वयंवर विधि द्वारा विवाह की जानकारी मिलती है।
उत्तर:
रामायण-महाभारत के काल में भी राजसी घरानों में स्वयंवर-प्रथा प्रचलित थी। द्रौपदी और अर्जुन का विवाह इसी प्रथा के चलते हुआ था। संसार के सभी क्षत्रिय योद्धा द्रुपद के राज्य में एकत्र हुए थे। शर्त थी कि जो भी धनुर्धर जल में परछाई देखकर ऊपर घूमती मछली को भेदेगा, वही द्रौपदी का वर होगा।पांडुपुत्र धनुर्धर अर्जुन ने नीचे जल में परछाई देखकर ऊपर घूमती मछली का बेधन किया था। इसी विजय से द्रौपदी और अर्जुन का विवाह हुआ था।