SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 9मेरी कल्पना मेरे अनुमान
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)

मेरी कल्पना मेरे अनुमान — 2 questions with step-by-step answers.

मेरी कल्पना मेरे अनुमान(2 questions)

1

कल्पना कीजिए कि आप जनक की सभा में उपस्थित एक राजा हैं। परशुराम के आगमन से लेकर उनके गमन तक की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर:
मैं एक राजा हूँ। मैं भी सीता की चाह में आया था, परंतु सफल नहीं हो सका। राम वास्तव में सीता के योग्य थे। उन्होंने जिस तरह धनुष को तोड़ डाला, वह मेरे लिए अनुकरणीय था।तभी अचानक महाक्रोधी परशुराम जी जनक के दरबार में पधारे। आते ही 'अंगारे' उगलने लगे। उनके कंधों पर भयानक फरसा था। वे क्रोध में काँप रहे थे। उन्हें आता देखकर सभी राजा भयभीत हो उठे। सभी राजा ने अपने पिता का तथा अपना नाम बताया और परशुराम के चरणों में प्रणाम किया।राजा जनक ने भी उनके सामने शीश झुकाया। उन्होंने अपनी बेटी सीता को बुलाकर उससे भी प्रणाम करवाया। परशुराम ने सीता को आशीर्वाद दिया, जिससे वे और उनकी सखियाँ प्रसन्न हो गईं। इसके बाद विश्वामित्र उनसे मिले। उन्होंने राम और लक्ष्मण को भी परशुराम को प्रणाम करने के लिए कहा। परशुराम ने जाना कि ये दोनों सुंदर युवक राजा दशरथ की संतानें हैं। वे राम की सुंदरता को देखते ही रह गए।उसके बाद परशुराम ने राजा जनक से ललकार भरी वाणी में पूछा- ये सब राजा यहाँ क्यों एकत्र हैं? फिर धरती पर पड़े खंडित शिव धनुष को देखा तो क्रोध से काँपने लगे। राजा जनक ने शांत स्वर में उन्हें सीता स्वयंवर की बात बताई। वे क्रोध में बोले- जिस भी राजा ने शिव का धनुष तोड़ा है, वह इस राजसभा से उठकर अलग हो जाए। वरना हे राजा जनक! जहाँ तक तेरा राज है, उस सारी पृथ्वी को उलट-पलट डालूँगा। यह सुनकर सारे राजा काँपने लगे। कुछ कुटिल राजा मन-ही-मन खुश हुए। सीता की माता के मुँह से निकला- हे भगवान! यह आफत बैठे-बिठाए कहाँ से आ गई? सीता परशुराम के क्रोध को देखकर बेचैन हो उठी।तब श्रीराम ने सब राजाओं के भय और अपनी प्रिया की बेचैनी को देखकर शांत स्वर में परशुराम से कहा- हे ब्राह्मणदेव! शिवधनुष तोड़ने वाला आपका ही एक सेवक है। क्रोध से काँपते हुए परशुराम ने कहा- सेवक वह होता है, जो सेवा करता है। जो शत्रुओं जैसा काम करता है, वह लड़ाई चाहता है। जिसने भी शिव-धनुष तोड़ा है, वह सहस्रबाहु के समान मेरा शत्रु है। उसे इस सभा में से अलग कर दो, वरना यहाँ बैठे सभी राजाओं को मार डालूँगा।मुनि परशुराम के बड़बोले वचन सुनकर लक्ष्मण मुस्कराने लगे। वे बोले- हे मुनिवर! ऐसे-ऐसे धनुष तो हमने बचपन में कई तोड़ डाले। कभी किसी ने उस पर क्रोध नहीं किया। परशुराम! इस धनुष पर अपनी इतनी ममता किसलिए है?यह सुनकर परशुराम क्रोधित हो उठे। बोले- ओ राजकुमार लक्ष्मण! लगता है तू काल के वश में आ गया है। तभी तुझसे सँभलकर बोला नहीं जा रहा। जो शिव धनुष सारे संसार में प्रसिद्ध है, उसे तुम तुच्छ-सा धनुष बता रहे हो!
2

"अति डरु उतरु देत नृपु नाहीं। कुटिल भूप हरषे मन माहीं।" जनक द्वारा डर से चुप रहने पर अन्य राजा मन में प्रसन्न क्यों हुए होंगे?(संकेत – सोचिए, यह मनुष्य के व्यवहार की किस सच्चाई को उजागर करता है?)

उत्तर:
मनुष्य का स्वभाव है कि वह अपनी उन्नति पर और अन्य लोगों की दुर्गति पर बहुत खुश होता है। परशुराम के क्रोध को देखकर जब राजा जनक डर से कुछ भी नहीं बोले तो कुछ कुटिल राजा मन-ही-मन खुश हुए। उन्हें लगा कि अब राजा जनक, उनकी बेटी सीता और राम का अपमान होगा। हमारा क्या! हमें मजा आएगा। हम मजे से उनकी दुर्गति देखेंगे।

Other Chapters