SolveNCERT
SolveNCERT
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)

सृजन — 3 questions with step-by-step answers.

सृजन(3 questions)

1

परशुराम के क्रोध को देखकर सीता और उनकी माता सुनयना दोनों चिंतित हैं और सीता के लिए एक-एक पल युग के समान भारी और लंबा प्रतीत हो रहा है। उनकी मनःस्थिति का अनुमान लगाते हुए उस क्षण दोनों के बीच चल रहा मौन संवाद लिखिए।

उत्तर:
सीता – हाय! यह क्या हो गया? माँ – इस ब्राह्मण देवता ने भी अभी आना था? सीता – न जाने, अब क्या होगा? माँ – सब विधि का खेल है। जाने भगवान ने यह बना-बनाया खेल क्यों बिगाड़ दिया! मुझे तो ऐसे सुंदर सजीले दामाद मिले हैं। सीता – हाय! अब क्या होगा? मेरे राम मुझसे छिन तो नहीं जाएँगे। माँ – बेटी सीते! तू धीरज रख! तेरे पिता बहुत सयाने हैं। सीता – माँ! मुझे तो अपने राम पर भरोसा है। जब भगवान ने उन्हें मेरे लिए बनाया है तो रास्ता भी वही निकालेंगे।
2

सभा में हो रहे संवाद को दूर बैठी सीता, राजा जनक और अन्य लोग भी सुन रहे थे। अपनी कल्पना और अनुमान के आधार पर लिखिए कि उस समय सीता के मन में किस तरह के भाव उत्पन्न हो रहे होंगे? सीता के दृष्टिकोण से पूरी घटना का विश्लेषण कीजिए।(संकेत – लक्ष्मण के प्रत्युत्तर पर चिंता, गर्व, हँसी, भय, शंका इत्यादि)

उत्तर:
सीता – हे भगवान! हे मेरे राम! पहले ही दिन आप मेरी कैसी परीक्षा ले रहे हैं। मैं खुश हूँ कि आप जैसा पति मिला, परंतु विवाह होते ही संकट! न जाने मेरे भाग्य में क्या लिखा है! क्या मैं कभी चैन से नहीं जी पाऊँगी।ये परशुराम जी! फरसा उठाए न जाने कहाँ से टपक पड़े। न तो उन्हें ठीक से बात का पता है, न कुछ। बस यूँ ही आग हो रहे हैं। अरे, उनका स्वभाव ही महाक्रोधी है।और मेरे देवर! ये दिखने में तो बहुत कोमल, सुंदर और मनभावन हैं। पर हैं आग के गोले। उन्होंने परशुराम जी को ठीक जवाब दिया, पर कैसे बात बनेगी? न देवर जी चुप होंगे, न परशुराम जी!हाय मेरी माँ! उनकी तो जान निकल गई होगी। और पिता जनक! उनके दिल पर क्या बीत रही होगी। क्या बताऊँ! लगता है, मैं उनके संकट का कारण हूँ।हे राम! अब तो आप पर ही भरोसा है। कुछ कीजिए। मैं आपके ही भरोसे हूँ।
3

कविता में सभा में उपस्थित राजाओं ने अपनी वीरता, पराक्रम आदि का उल्लेख करते हुए अपना परिचय दिया है। यदि आपको अपना परिचय देना हो तो आप अपना परिचय किस प्रकार देना उचित समझेंगे? अपना परिचय देते हुए कुछ वाक्य लिखिए जिससे आपके व्यक्तित्व की महत्त्वपूर्ण बातों का पता चलता हो।

उत्तर:
मैं सोमेश, भारत की राजधानी दिल्ली का रहने वाला हूँ। अभी कक्षा नवीं का छात्र हूँ। मैंने कक्षा आठ में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। गणित ओलंपियाड में प्रथम चुना गया था। मैं बैडमिंटन का पूरी दिल्ली का चैंपियन हूँ। मैं गा भी सकता हूँ और नाच भी सकता हूँ।

Other Chapters