SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 9विधा से संवाद — भाव-पहचान एवं विश्लेषण
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 9: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (0901CH09)

विधा से संवाद — भाव-पहचान एवं विश्लेषण — 2 questions with step-by-step answers.

विधा से संवाद — भाव-पहचान एवं विश्लेषण(2 questions)

1

आपने पढ़ा कि राजा जनक की सभा में उपस्थित विभिन्न पात्रों की मनःस्थिति अलग-अलग है। नीचे दिए गए भावों/मनःस्थिति को दर्शाने वाली पंक्तियों को कविता से चिह्नित कीजिए और बताइए कि यह भाव किस पात्र से संबंधित है और उसकी इस मनःस्थिति का कारण क्या है?भाव/मनःस्थिति – चिंता, क्रोध, व्यग्रता, भय, संयम/विनम्रता, ईर्ष्या/कुटिलता

उत्तर:
चिंता – पंक्ति: "बिधि अब सँवरी बात बिगारी" – पात्र: सीता की माता सुनयना – कारण: पुत्री सीता के भविष्य (विवाह) के प्रति आशंकित और चिंतित।क्रोध – पंक्ति: "बेगि देखाउ मूढ़ न त आजू। उलटउँ महि जहँ लहि तव राजू।।" – पात्र: परशुराम – कारण: अपने गुरु शिव का धनुष टूटा हुआ देखकर क्रुद्ध।व्यग्रता – पंक्ति: "अरध निमेष कलप सम बीता।।" – पात्र: सीता – कारण: परशुराम के क्रोध से व्यग्र हुईं।भय – पंक्ति: "पितु समेत कहि कहि निज नामा। लगे करन सब दंड-प्रनामा।।" – पात्र: सभी भयभीत राजा – कारण: परशुराम की लाल-लाल आँखें और भयानक वेषभूषा तथा उनका भयंकर इतिहास।संयम/विनम्रता – पंक्ति: "नाथु संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।" – पात्र: राम – कारण: क्रुद्ध परशुराम के क्रोध को शांत करने का प्रयास।ईर्ष्या/कुटिलता – पंक्ति: "कुटिल भूप हरषे मन माहीं।" – पात्र: कुटिल पराजित राजा – कारण: परशुराम द्वारा धनुष-भंग करने वाले को दंड देने की घोषणा।
2

"अति डरु उतरु देत नृपु नाहीं।" परशुराम के पूछने पर जनक का मौन भयजनित है या विवेकपूर्ण निर्णय? संवाद की स्थिति के आधार पर विश्लेषण कीजिए।

उत्तर:
संदर्भ – परशुराम अपने गुरु शिव के धनुष को टूटा हुआ देखकर क्रोध में आ गए। राजा जनक ने जब सीता स्वयंवर की कहानी बताई तो उन्होंने प्रचंड क्रोध में कहा- जिसने भी यह धनुष तोड़ा है, उसे मेरे हवाले करो। वरना मैं तुम्हारे पूरे राज्य को उलट-पलट दूँगा।राजा जनक ने तो स्वयं यह कार्य करवाया था। इसीलिए वे कोई उत्तर न दे सके। वे मुनि के क्रोध से डर भी गए।राजा जनक के पास तीन रास्ते थे- चुप रहें, विनयपूर्वक क्षमा माँगें या अपनी सफाई में कुछ कहें। तीसरा रास्ता खतरनाक था। क्रोधी परशुराम कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। विनयपूर्वक क्षमा माँगना कमज़ोरी का सूचक माना जाता। इससे राम और सीता के मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता। अतः समझदारी दिखाते हुए वे चुप रहे।निष्कर्ष – मेरे विचार से राजा जनक का ऐसे समय में मौन रहना ही सबसे उपयुक्त था।

Other Chapters