SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 6रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 6 questions with step-by-step answers.

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(6 questions)

1

'रीढ़ की हड्डी' का शीर्षक किसका प्रतीक है? (क) शरीर के एक आवश्यक अंग का (ख) व्यक्ति की ऊँचाई के आधार का (ग) आत्म-सम्मान और नैतिक दृढ़ता का (घ) शारीरिक शक्ति और परिश्रम का

उत्तर:
(ग) आत्म-सम्मान और नैतिक दृढ़ता का।क्यों – 'रीढ़ की हड्डी' में शंकर पर कटाक्ष है। शंकर में नैतिक और मानसिक बल नहीं है। लड़कियों के होस्टल के चक्कर लगाना उसकी नैतिकता की कमी पर कटाक्ष है। किसी बात में राय न दे पाना आत्महीनता पर चोट है।
2

'रीढ़ की हड्डी' एकांकी में किस पर व्यंग्य किया गया है? (क) पात्रों की निर्धनता और लाचारी पर (ख) पात्रों की भाषा और हास्य पर (ग) विवाह और अशिक्षा पर (घ) समाज की अनुचित मान्यताओं पर

उत्तर:
(घ) समाज की अनुचित मान्यताओं पर।क्यों – इस नाटक में समाज की विवाह और शिक्षा संबंधी अनुचित मान्यताओं पर व्यंग्य किया गया है। लड़कियों को अनपढ़ रखना, शिक्षित लोगों का भी अनपढ़ पत्नी चाहना, विवाह संबंध में धोखा देना, देखावा करना, एक-दूसरे को छलना आदि ऐसी समस्याएँ हैं, जिनकी ओर ध्यान खींचा गया है।
3

"घर जाकर जरा यह पता लगाइएगा कि आपके लाडले बेटे के रीढ़ की हड्डी भी है या नहीं" यह वाक्य शंकर की किस छवि को उजागर करता है? (क) नैतिक साहस की कमी और चारित्रिक दुर्बलता (ख) अनुभव और विवेक की कमी (ग) चारित्रिक दृढ़ता और शारीरिक दुर्बलता (घ) उदासीनता और एकाकीपन

उत्तर:
(क) नैतिक साहस की कमी और चारित्रिक दुर्बलता।क्यों – यह कथन शंकर की नैतिक दुर्बलता पर कटाक्ष करता है। शंकर में अनुचित परंपराओं को रोकने की इच्छा नहीं है। वह घिसी-पिटी रूढ़ियों के पक्ष में खड़ा है। साथ ही उसकी चारित्रिक दुर्बलता पर कटाक्ष है, वह विवाह से पूर्व लड़कियों के होस्टल के बाहर चक्कर काटता है।
4

"जी हाँ, मैं कॉलेज में पढ़ी हूँ। मैंने बी.ए. पास किया है।" उमा की दृष्टि में शिक्षा प्राप्त करने का सही अर्थ है? (क) बड़ी-बड़ी डिग्री प्राप्त करना (ख) कॉलेज में पढ़ना और नौकरी पाना (ग) माता-पिता और पति को प्रसन्न रखना (घ) आत्मबल और स्वतंत्र विचार रखना

उत्तर:
(घ) आत्मबल और स्वतंत्र विचार रखना।क्यों – उमा शिक्षा का सही अर्थ समझती है। वह जानती है कि डिग्री पाने, कॉलेज में पढ़ने या पति को रिझाने से शिक्षित नहीं कहलाते। सच्ची शिक्षा का अर्थ है — आत्मसम्मान से जीना तथा स्वतंत्र विचार रखना।
5

गोपालप्रसाद और रामस्वरूप में क्या-क्या समानताएँ हैं? (क) दोनों प्रगतिशील हैं और रूढ़ियों को नकारते हैं। (ख) दोनों दिखावे और परंपरा के शिकार हैं। (ग) दोनों शिक्षा और रूढ़ियों के समर्थक हैं। (घ) दोनों संगीत और स्वादिष्ट भोजन के प्रेमी हैं।

उत्तर:
(ख) दोनों दिखावे और परंपरा के शिकार हैं।क्यों – दोनों विवाह में दिखावे और छल का समर्थन करते हैं। रामस्वरूप अपनी बेटी को सज-धज कर आने पर जोर देता है तो गोपालप्रसाद भी लड़कियों की सुंदरता के समर्थक हैं।
6

इस एकांकी की संवाद शैली मुख्यतः कैसी है? (क) औपचारिक और शुष्क (ख) स्वाभाविक और व्यंग्यपूर्ण (ग) काव्यात्मक और प्रश्नात्मक (घ) भावुक और संक्षिप्त

उत्तर:
(ख) स्वाभाविक और व्यंग्यपूर्ण।क्यों – इस एकांकी की सभी घटनाएँ और पात्रों के संवाद ठीक वैसे हैं, जैसे कि हमारे मध्यमवर्गीय समाज में पाए जाते हैं। उनमें सहज हास्य-व्यंग्य और कटाक्ष के दर्शन होते हैं। सभी पात्र अपने-अपने वर्गीय चरित्र की तरह बात और व्यवहार करते हैं।

Other Chapters