Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)
विषयों से संवाद — तुलना और विचार — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
विषयों से संवाद — तुलना और विचार(2 questions)
1
"गोपालप्रसाद: भला पूछिए इन अक्ल के ठेकेदारों से कि क्या लड़कों की पढ़ाई और लड़कियों की पढ़ाई एक बात है।"एकांकी में उन पंक्तियों को खोजिए जहाँ एकांकी के पात्रों के व्यवहार में लड़कियों तथा लड़कों के प्रति भिन्न-भिन्न दृष्टि अभिव्यक्त हुई है। अब यह भी लिखिए कि आप इस भिन्नता को किस प्रकार समझते हैं?
उत्तर:
गोपालप्रसाद – भला पूछिए इन अक्ल के ठेकेदारों से कि क्या लड़कों की पढ़ाई और लड़कियों की पढ़ाई एक बात है। अरे, मर्दों का काम तो है ही पढ़ना और काबिल होना। अगर औरतें भी वही करने लगीं, अंग्रेज़ी अखबार पढ़ने लगीं और 'पॉलिटिक्स' वगैरह पर बहस करने लगीं तब तो हो चुकी गृहस्थी।रामस्वरूप – जी हाँ, और मर्द की दाढ़ी होती है, औरत के नहीं!मैं समझता हूँ कि लड़कों और लड़कियों की शिक्षा-दीक्षा में अंतर करना सरासर अन्याय है। यह अंतर तर्कहीन है या पुरुषों की मनमानी है। इसे रोका जाना चाहिए। लड़का-लड़की दोनों को शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है।
2
"मुझे अपनी इज्जत, अपने मान का खयाल तो है। लेकिन इनसे पूछिए कि ये किस तरह अपना मुँह छिपाकर भागे थे।"एकांकी में उमा अपने अधिकार और विचार खुलकर व्यक्त करती है। इससे उमा के व्यक्तित्व के विषय में क्या-क्या पता चलता है? आपके विचार से उसके व्यक्तित्व में ये विशेषताएँ कैसे आई होंगी? (संकेत – शिक्षा, परिवार का व्यवहार आदि)
उत्तर:
उमा पढ़ी-लिखी और सजग लड़की है। वह तर्क और व्यंग्य से लड़के और उसके पिता को निरुत्तर कर देती है। वह पुरुषों की मनमानी को तार-तार करके रख देती है। विशेष रूप से वह ढोंगी, कामी, ढुलमुल और व्यक्तित्वहीन शंकर की बखिया उधेड़ देती है।उमा के पारिवारिक संस्कार उसे लड़ना नहीं सिखाते। विशेष रूप से उसकी माँ तो बिल्कुल निरीह और बेचारी है। हाँ, उस पर पिता के विचारों का प्रभाव जरूर है। पिता रामस्वरूप एक जगह गोपालप्रसाद की बखिया उधेड़ते भी हैं — "खुद तो सभा-सोसाइटियों में जाते हैं, मगर लड़की चाहते हैं ऐसी कि ज्यादा पढ़ी-लिखी न हो।"उमा की इस सजगता के पीछे वास्तव में उसकी शिक्षा है। उसे आधुनिक शिक्षा ने ही जागरूक और समझदार बनाया है।