Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)
मेरी समझ मेरे विचार — 4 questions with step-by-step answers.
Jump to:
मेरी समझ मेरे विचार(4 questions)
1
बाबू रामस्वरूप समाज में आधुनिक व्यवहार का दिखावा करते हैं, जबकि उनके विचार रूढ़िवादी हैं। इस अंतर्द्वद्व के उदाहरण एकांकी में से खोजकर लिखिए। (संकेत – उमा के साथ उनका व्यवहार, विवाह के लिए दिखावे करना किंतु इन प्रयासों को छिपाने की चेष्टा करना आदि।)
उत्तर:
रामस्वरूप अपनी बेटी को बी.ए. पढ़ाते हैं। वे उसे उच्च शिक्षा दिलवाना अपना पवित्र कर्तव्य मानते हैं। परंतु जब उसके विवाह का समय आता है तो वे समाज की पिछड़ी मनोभावना का शिकार हो जाते हैं। लोग शिक्षित बहू को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। लड़के तथा सास-ससुर को ऐसा लगता है कि पढ़ी-लिखी बहू उनके नियंत्रण में नहीं रहेगी। वह बात-बात पर नखरे करेगी, विरोध करेगी, प्रश्न करेगी तथा उन्हें चुनौती देगी। वे इस बात को बिलकुल सहन नहीं करना चाहते। इसलिए वे कम पढ़ी-लिखी बहू चाहते हैं।इस कारण रामस्वरूप और उमा की स्थिति विचित्र हो जाती है। उन्हें विवाह के लिए उमा की उच्च शिक्षा को छिपाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
2
'रीढ़ की हड्डी' का संदर्भ दो अलग-अलग पात्रों के लिए भिन्न-भिन्न अर्थों में आया है, उनकी पहचान कीजिए और लिखिए।
उत्तर:
'रीढ़ की हड्डी' का प्रयोग मुख्य रूप से व्यक्तित्वहीन शंकर के लिए हुआ है। उस पर व्यंग्य यह है कि —वह बिना रीढ़ की हड्डी का है, अर्थात व्यक्तित्वविहीन है। उसका कोई निजी मत, स्थान या महत्व नहीं है। वह अपने पिता के इशारों पर ही ही करने वाला बेचारा जीव है। उसे जैसा कहा जाता है, वैसा ही करता है। वह पिता की उचित-अनुचित सभी बातों पर हाँ-हाँ करता चलता है। ऐसा पति पति होने योग्य नहीं है। वह लड़कियों के पीछे लग-लगकर अपनी रीढ़ की हड्डी तुड़वा बैठा है। उसका सरेआम अपमान हो चुका है। अतः वह अपमानित, लंपट और दुश्चरित्र है। उसका शरीर कमज़ोर है, उससे सीधा तनकर बैठा भी नहीं जाता। इसलिए वह विवाह के योग्य नहीं है।'रीढ़ की हड्डी' का प्रयोग सांकेतिक रूप से रामस्वरूप के लिए भी है। वे लड़की को पढ़ाना तो चाहते हैं किंतु उस संघर्ष में डटते नहीं। वे झूठ-फरेब का सहारा लेते हैं। वे भी एक प्रकार से बिना रीढ़ के हुए।
3
"मेरी समझ में तो ये पढ़ाई-लिखाई के जंजाल आते नहीं।" प्रेमा की इस सोच से उस समय की स्त्री-शिक्षा की स्थिति के विषय में क्या पता चलता है?
उत्तर:
प्रेमा उमा की माँ है। वह स्त्री-शिक्षा को फालतू की बात समझती है। वह स्वयं अनपढ़ है, उसे बस अक्षरज्ञान है। दुर्भाग्य से उसने इसी अशिक्षा और अनपढ़पन को ही स्त्री का भाग्य मान लिया है। वह 'स्त्री-सुबोधिनी' जैसी पुस्तक को ही सर्वस्व माने बैठी है। इसी से वह स्वयं को ज्ञानी तथा पढ़ी-लिखी स्त्रियों को अज्ञानी मान बैठी है।यह सरासर मोह और अबोधता है। यह अज्ञान और रूढ़िवादिता है। एक जमाना था, जब स्त्रियों को अनपढ़ रखना ही उचित माना जाता था।
4
लेखक ने 'रीढ़ की हड्डी' शब्द को एकांकी के शीर्षक के रूप में क्यों चुना होगा? यदि आप इस एकांकी का दूसरा शीर्षक रखना चाहें, जो इसकी मुख्य बात को दर्शाए, तो वह क्या होगा और क्यों?
उत्तर:
'रीढ़ की हड्डी' एकांकी का शीर्षक सार्थक, सफल और व्यंग्यात्मक है। इस नाटक की मूल समस्या है — वर का व्यक्तित्वहीन होना। यदि शंकर समझदार और व्यक्तित्वसंपन्न युवक होता तो गोपालप्रसाद की इतनी हिम्मत न होती कि वह दो सुशिक्षित वयस्कों के बीच में बैठकर अपनी फूहड़ बातें करे और अशिक्षा को प्रोत्साहन दे। कम पढ़ी-लिखी बहू चाहना गोपालप्रसाद की जरूरत हो सकती है, शंकर की नहीं। अगर शंकर अपने पिता के रोबदाब के आगे चूँ भी नहीं कर सकता, बल्कि उनकी हाँ में हाँ मिलाता है तो वह उसकी कायरता है। उस कायरता को दिखाने के लिए उसे रीढ़ की हड्डी के बिना दिखाया गया है।इस प्रकार 'रीढ़ की हड्डी' व्यंग्यात्मक, संकेतपूर्ण, सार्थक और सफल शीर्षक है।