Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)
विधा से संवाद — एकांकी की पड़ताल — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
विधा से संवाद — एकांकी की पड़ताल(1 questions)
1
आप जानते ही हैं कि 'रीढ़ की हड्डी' एक एकांकी है। एकांकी में भी एक कहानी ही होती है, लेकिन एकांकी की रूपरेखा कहानी से थोड़ी अलग होती है।आगे 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी से संबंधित कुछ बिंदु दिए गए हैं। एकांकी में से इन बिंदुओं से संबंधित एक-एक उदाहरण ढूँढ़कर लिखिए:1. एकांकी का नाम 2. लेखक का नाम 3. पात्र 4. परिवेश / देश-काल 5. रंग-निर्देश / मंच-निर्देश 6. संवाद-निर्देश 7. समस्या 8. संवाद 9. मुख्य विचार 10. समाधान / परिणाम
उत्तर:
1. एकांकी का नाम – रीढ़ की हड्डी2. लेखक का नाम – जगदीशचंद्र माथुर3. पात्र – उमा, प्रेमा, रामस्वरूप, शंकर, गोपालप्रसाद, रतन4. परिवेश / देश-काल – किसी छोटे नगर का निम्न मध्यमवर्गीय परिवार। मामूली सी सजावट, एक तख्त, सोफा, हारमोनियम, हाथ से बनी पेंटिंग्स।5. रंग-निर्देश / मंच-निर्देश – मामूली तरह से सजा हुआ एक कमरा। अंदर के दरवाजे से आते हुए जिन महाशय की पीठ नज़र आ रही है, वह अधेड़ उम्र के मालूम होते हैं। एक तख्त को पकड़े हुए पीछे की ओर चलते-चलते कमरे में आते हैं। तख्त का दूसरा सिरा रतन ने पकड़ रखा है।6. संवाद-निर्देश – रामस्वरूप – (दरी उठाते हुए) और बीबी जी के कमरे से हारमोनियम उठा ला। रामस्वरूप – (बात काटकर) चुप चुप…. (दरवाजे से झाँकते हुए) तुम्हें कतई जबान पर काबू नहीं है।7. समस्या – प्रेमा – तो मैं क्या करूँ? सारे जतन करके हार गई। तुम्हीं ने उसे पढ़ा-लिखाकर इतना सिर चढ़ा रखा है। मेरी समझ में तो ये पढ़ाई-लिखाई के जंजाल आते नहीं। रामस्वरूप – मजबूरी है। मतलब अपना है, वरना इन लड़कों और इनके बापों को ऐसी कोरी-कोरी सुनाता कि ये भी….।8. संवाद – रामस्वरूप – कहिए, शंकर बाबू, कितने दिनों की और छुट्टियाँ हैं? शंकर – जी कॉलेज की तो छुट्टियाँ नहीं हैं। 'वीकएंड' में चला आया था। रामस्वरूप – तो आपके कोर्स खत्म होने में तो अब साल भर रहा होगा? शंकर – जी, यही कोई साल-दो साल। रामस्वरूप – साल-दो साल? शंकर – हँ हँ हँ!… जी एकाध साल का 'मार्जिन' रखता हूँ।9. मुख्य विचार – क्या लड़कों की पढ़ाई और लड़कियों की पढ़ाई एक बात है। अरे, मर्दों का काम तो है पढ़ना और काबिल होना। अगर औरतें भी वही करने लगीं, अंग्रेजी अखबार पढ़ने लगीं और 'पॉलिटिक्स' वगैरह पर बहस करने लगीं तब तो हो चुकी गृहस्थी।10. समाधान / परिणाम – जी हाँ, मैं कॉलेज में पढ़ी हूँ। मैंने बी.ए. पास किया है। कोई पाप नहीं किया, कोई चोरी नहीं की, और न आपके पुत्र की तरह ताक-झाँक कर कायरता दिखाई है। मुझे अपनी इज्ज़त… अपने मान का ख्याल तो है।