Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)
मेरी टिप्पणी — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
मेरी टिप्पणी(1 questions)
1
"जी हाँ, जाइए, जरूर चले जाइए। लेकिन घर जाकर ज़रा यह पता लगाइएगा कि आपके लाडले बेटे के रीढ़ की हड्डी भी है या नहीं-यानी बैकबोन, बैकबोन!"उपर्युक्त वाक्य उमा द्वारा शंकर पर की गई एक टिप्पणी है जो एक व्यंग्य की तरह है। 'टिप्पणी' किसी व्यक्ति, विषय या घटना पर व्यक्त की गई एक संक्षिप्त राय, स्पष्टीकरण या विचार होता है। टिप्पणी की कुछ विशेषताएँ हैं — संक्षिप्तता, स्पष्टता, व्यक्तिपरकता।अब आप उमा द्वारा शंकर के लिए कही गई उपर्युक्त बात पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए इस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
बहुत सुंदर, सटीक, मारक व्यंग्य! खूब कहा। धो डाला ढोंगियों को। मुँह पर बड़ी-बड़ी बातें, व्यवहार में दकियानूस। शंकर जैसे ढुलमुल और व्यक्तित्वविहीन दूल्हे से तो कुँआरा रहना अच्छा। शाबाश उमा!