SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 6आप भी संवाददाता
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)

आप भी संवाददाता — 2 questions with step-by-step answers.

आप भी संवाददाता(2 questions)

1

मान लीजिए कि आप एक संवाददाता हैं और आपको उमा की कहानी का पता चलता है। अब आप उमा तथा अन्य पात्रों का साक्षात्कार लेकर उनका पक्ष दर्शकों के सामने प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर:
उमा से साक्षात्कारपत्रकार – नमस्कार उमा जी! सुना है, आपने शहर के मशहूर वकील के बेटे को घर में बेइज्ज़त कर दिया। उमा – मैंने कुछ नहीं किया। उन्होंने घर में आकर जो करतूतें कीं, उससे उन्होंने बेइज्ज़त महसूस किया। पत्रकार – उन्होंने ऐसा क्या किया? उमा – वे शादी के लिए मुझे देखने आए थे। पत्रकार – फिर? उमा – कोई ढंग और सलीका चाहिए कि नहीं! उनका अपना लड़का लड़कियों के होस्टल के चक्कर लगाता फिरता है और मुझे वे गऊ की तरह देखना चाहते हैं। पत्रकार – वे आपसे नाराज़ क्यों हुए? उमा – वे मुझसे एक-एक काम ऐसे करवाकर देख रहे थे, जैसे सब्जीमंडी में सब्जी खरीदने आए हों। मुझे बुरा नहीं लगेगा? पत्रकार – आपने घर में ही बेइज्ज़त कर दिया? उमा – वे भी मुझे मेरे घर में ही अपमानित कर रहे थे। पत्रकार – बहुत निडर और बेधड़क हैं आप! उमा – क्या यह मेरी कमज़ोरी है? पत्रकार – नहीं उमा जी! मैं आपको बधाई देता हूँ। आप नारी शक्ति की प्रतीक हैं। धन्यवाद!गोपालप्रसाद से साक्षात्कारपत्रकार – गोपालप्रसाद जी! सुना है, आपके साथ बहुत बुरा हुआ? गोपालप्रसाद – क्या बताएँ! जना ही खराब है। पत्रकार – ऐसा क्या हुआ? उमा ने आपको क्या कह दिया? गोपालप्रसाद – मैंने उसे कुछ बोलने के लिए कहा तो यह मुझ पर टूट पड़ी। पत्रकार – आपको क्या लगता है, उसने ऐसा क्यों किया? गोपालप्रसाद – आजकल की पढ़ी-लिखी लड़कियों का दिन खराब ही होता है। पत्रकार – सुना है, वह आपके बेटे शंकर को देखकर चिढ़ गई थी? गोपालप्रसाद – नहीं नहीं! वह तो भीगी बिल्ली है। वह तो चुपचाप बैठा था। पत्रकार – तो क्या उमा बदतमीज़ है? गोपालप्रसाद – और क्या कहूँ! कुछ तो सलीका, तरीका, ढंग और सहनशीलता होनी चाहिए। लड़कियों को तो दबकर रहना ही पड़ता है। पत्रकार – और आप कुछ भी करते रहें! गोपालप्रसाद – भाई! तुम्हारा कसूर नहीं है। आज की इसी आज़ादी ने ही सत्यानाश कर रखा है।
2

मान लीजिए कि आप उमा के घर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं जब उसके घर में शंकर आया था। इस पूरे घटनाक्रम को जीवंत प्रसारण (लाइव रिपोर्ट) की तरह प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर:
आज हम आपको कॉलेज की सबसे होनहार लड़की उमा के घर लेकर चल रहे हैं। यह देखिए उसका घर… और यह रहा ड्राइंगरूम, जहाँ उमा अपने होने वाले रिश्तेदारों पर टूट पड़ी थी। आइए आपको मिलवाते हैं उमा से…पत्रकार – उमा जी! सुना है, आपने घर में ही हलचल मचा दी! उमा – जब घर में बदतमीज़ी की जाए तो वहीं उत्तर देना पड़ेगा न! पत्रकार – ऐसा क्या हो गया था उमा जी! उमा – देखिए! हम पढ़ी-लिखी लड़कियाँ हैं। हमने पढ़-लिखकर पाप तो नहीं किया है! हमसे कहा जा रहा है अनपढ़ बनकर रहो, केवल सजो-सँवरो और हमारी सेवा करो। मैं पूछती हूँ क्यों? पत्रकार – बात तो आप ठीक कह रही हैं। इसमें तो कोई बुराई नहीं है। उमा – फिर कोई मेरे ही घर आकर मुझसे अनपढ़ों जैसे सवाल-जवाब करेगा और उसका अपना दामन दागी होगा तो आपको गुस्सा नहीं आएगा? पत्रकार – हाँ, वो तो है। उमा – बस इतना ही हुआ! मैंने कोई लक्ष्मीबाई की तरह तलवार नहीं उठाई थी। तो यह थी उमा! आपको उसके विचार और व्यवहार कैसा लगा? आप सोचिए।

Other Chapters