Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)
भाषा में मुहावरे — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
भाषा में मुहावरे(1 questions)
1
एकांकी में से चुनकर कुछ वाक्य नीचे दिए गए हैं। इन वाक्यों में जहाँ-जहाँ मुहावरे आए हैं, उन्हें पहचानकर रेखांकित कीजिए। इन मुहावरों का प्रयोग करते हुए नए वाक्य बनाकर लिखिए:1. "उनके पीछे-पीछे भीगी बिल्ली की तरह रतन आ रहा है – खाली हाथ।" 2. "लेकिन वह तुम्हारी लाडली बेटी तो मुँह फुलाए पड़ी है।" 3. "और तुम उसकी माँ, किस मर्ज की दवा हो?" 4. "तुम्हीं ने उसे पढ़ा-लिखाकर इतना सिर चढ़ा रखा है।" 5. "मगर तुम तो अभी से सब कुछ उगले देती हो।" 6. "यह लीजिए, आप तो मुझे काँटों में घसीटने लगे।" 7. "बाबू रामस्वरूप, आपने मेरी इज्जत उतारने के लिए मुझे यहाँ बुलाया था?" 8. "लेकिन इनसे पूछिए कि ये किस तरह अपना मुँह छिपाकर भागे थे।"
उत्तर:
1. तुम भीगी बिल्ली की तरह नहीं, चुस्ती से बेधड़क होकर चला करो।2. आजकल के बच्चे जरा-सी बात सुनकर मुँह फुलाकर बैठ जाते हैं।3. गरीबों की देखभाल सरकार नहीं करेगी, तो कौन करेगा? फिर सरकार किस मर्ज की दवा है?4. तुम्हीं ने मोहन की प्रशंसा कर-करके उसे सिर पर चढ़ा रखा है।5. राज की बात को छुपाना सीखो। उसे किसी के सामने यों ही न उगल दिया करो।6. तुम मुझे इस झगड़े से दूर रखो। यों ही मुझे काँटों में न घसीटो।7. उमा ने बड़बोले गोपालप्रसाद को ऐसी खरी-खरी सुनाई कि उनकी इज्जत उतार कर रख दी।8. जब मैंने उस लंपट की पोल खोलना शुरू की तो वह मुँह छिपाकर भाग गया।