Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 6: रीढ़ की हड्डी (0901CH06)
सृजन — एकांकी का विस्तार — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
सृजन — एकांकी का विस्तार(2 questions)
1
"रतन: बाबूजी, मक्खन! (सब रतन की तरफ देखते हैं और परदा गिरता है।)"एकांकी के अंत में रतन कहता है- "बाबूजी, मक्खन…" और परदा गिर जाता है। लेखक ने इस संवाद से एकांकी का अंत क्यों किया होगा? (संकेत – हास्य, व्यंग्य, टिप्पणी आदि)
उत्तर:
"बाबूजी, मक्खन…" यह अंत दूर तक व्यंग्य करता है। यह रामस्वरूप और उसकी पत्नी के दिल में तीर की तरह चुभता है — और लगाओ मक्खन! और बोलो झूठ! और खिलाओ इन नालायकों को मक्खन, भोजन! झूठ पर बनी तुम्हारी दुनिया बेकार है। इससे कुछ नहीं होने वाला।परिस्थिति का यह व्यंग्य हँसी के साथ-साथ सारे झूठ की पोल खोल देने वाला है।
2
एकांकी में यदि परदा दोबारा उठ जाए तो अगला दृश्य क्या होगा? अनुमान लगाइए और लिखिए।
उत्तर:
(सहसा रामगोपाल लौट पड़ते हैं!)
गोपालप्रसाद – रामस्वरूप जानते हो, मैं वकील हूँ। मैं तुम पर मानहानि का मुकदमा करूँगा। मैं तुम्हारा मकान नीलाम करवा दूँगा। और तुम्हारी यह लड़की…।
उमा – (आँखें तरेरते हुए) आप मुकदमा करेंगे? कीजिए। इससे पहले पूरे होस्टल में मैं तुम्हारे इस नालायक बेटे के पोस्टर लगवाऊँगी। इसके विरुद्ध आंदोलन चलवाऊँगी।… पुलिस से पिटते हुए और लड़कियों से लात खाते हुए इसकी फोटो मेरे पास है। तैयार रहना मिस्टर रामगोपाल!
शंकर – पापा… पापा…! चलिए।
गोपालप्रसाद – नालायक तूने क्या-क्या कारनामे कर रखे हैं?
उमा – इसके कारनामे तो कल पूरे कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मैं लगवाऊँगी। फिर पुलिस पहुँचेगी इसके कॉलेज में भी। आप तैयार रहना।
गोपालप्रसाद – देखो बेटी! बात न बढ़ाओ। वरना…।
उमा – वरना क्या?
गोपालप्रसाद – लड़कों का इस दुनिया में कुछ नहीं बिगड़ता। जो भी बिगड़ेगा, तुम्हारा बिगड़ेगा। तुमसे कोई शादी नहीं करेगा।
रामस्वरूप – बहुत हुआ गोपालप्रसाद! उमा ठीक कह रही है। तुमने बहुत धमका लिया। अब हमारी बारी है।
उमा – पापा! अगर आपने मुझे शौक से पढ़ाया है, तो एक बार इनकी खबर लेने दीजिए। मैं इनकी रीढ़ न तोड़ दूँ तो!
(शंकर और गोपालप्रसाद खिसियानी बिल्ली की तरह चले जाते हैं।)
(पीछे से एक कुत्ते के भौंकने की आवाज़ आती है।)
परदा गिरता है।