SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 5 questions with step-by-step answers.

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(5 questions)

1

लेखक ने सूर्यास्त का मनोहारी दृश्य कहाँ से देखा? (क) विवेकानंद चट्टान से (ख) अरब सागर की ओर के ऊँचे टीले से (ग) पच्छिमी क्षितिज से (घ) सैंड हिल से

उत्तर:
(ख) अरब सागर की ओर के ऊँचे टीले से।क्यों – लेखक ने जिस एक ऊँचे टीले पर बैठकर सूर्यास्त देखा था, वह अरब सागर की दिशा में स्थित था।
2

"मैं कुछ देर भूला रहा कि मैं मैं ही हूँ।" यह कथन लेखक की किस मन:स्थिति को दर्शाता है? (क) मौन हो जाना (ख) विस्मित हो जाना (ग) भ्रमित हो जाना (घ) आशंकित होना

उत्तर:
(ख) विस्मित हो जाना।क्यों – लेखक सचमुच सागर के विस्तार की शक्ति देखकर विस्मित था। दूर तक फैले समुद्र के अंतहीन विस्तार को देखकर वह चकित था।
3

"मैंने, सिर्फ मैंने उस चोटी को पहली बार सर किया हो।" इस कथन में कौन-सा भाव व्यक्त होता है? (क) करुण (ख) विनम्रता (ग) आत्मीयता (घ) संतुष्टि

उत्तर:
(घ) संतुष्टि।क्यों – पहली बार खुद कोई सफलता मिली हो तो संतुष्टि मिलती ही है।
4

"शक्ति का विस्तार, विस्तार की शक्ति" वाक्य में वर्णन है- (क) बलखाती लहरों का (ख) सागर की व्यापकता का (ग) सूर्यास्त के दृश्य का (घ) पच्छिमी क्षितिज का

उत्तर:
(ख) सागर की व्यापकता का।क्यों – पाठ में सागर की ऊँची-ऊँची लहरों की शक्ति और सागर के विस्तार की बात की गई है। लेखक को उस असीम विस्तार में शक्ति का बोध हुआ।
5

लेखक की कन्याकुमारी की यात्रा का वर्णन पढ़कर कहा जा सकता है कि- (क) यह कन्याकुमारी के मौसम को प्रमुखता से वर्णित करता है। (ख) यह यात्रा को जीवंत अनुभूतियों से जोड़ता है। (ग) यह केवल यात्रा के रोमांच पर केंद्रित है। (घ) इसमें कन्याकुमारी का काल्पनिक वर्णन मिलता है।

उत्तर:
(ख) यह यात्रा को जीवंत अनुभूतियों से जोड़ता है।क्यों – प्रस्तुत पाठ केवल कन्याकुमारी के सौंदर्य-वर्णन अथवा लेखक के यात्रा-वृत्तांत का नहीं, अपितु लेखक की जीवंत अनुभूतियों का है। जब लेखक चट्टान पर पहुँचता है तो उसे लगता है कि उसने दुनिया जीत ली। समुद्र के विस्तार को देखकर चकित होना, लहरों के बढ़ने से घबराना — ये सब लेखक ने ऐसे व्यक्त किए हैं मानो ये हमारी अपनी अनुभूतियाँ हों।

Other Chapters