SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5सृजन — प्रकृति की ओर
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

सृजन — प्रकृति की ओर — 1 questions with step-by-step answers.

सृजन — प्रकृति की ओर(1 questions)

1

क्या आपने कभी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य देखा है? एक दिन सुबह जल्दी उठकर उगते सूरज की लालिमा को देखिए और अस्त होते सूर्य के साथ शाम का भी आनंद लीजिए। अब इन दोनों दृश्यों की तुलना करते हुए अपने अनुभव का वर्णन कीजिए।

उत्तर:
मैंने सूर्यास्त का दृश्य तो अनेक बार देखा था। कभी कार से जाते हुए सड़क पर सामने लाल और नारंगी सूरज, जो आकर्षक तो होता पर बिल्कुल शांत-सा। उसके आस-पास आसमान भी लाल और नारंगी रंग की परतों से घिरा रहता। पक्षी भी चीं-चीं करते काले-काले से नज़र आते, जो अपने घोंसलों की तरफ लौट रहे होते और धीरे-धीरे सूरज डूब जाता और अँधेरा हो जाता। ऐसा ही दृश्य मैंने अनेक बार अपनी छत से भी देखा है। जब बादल अनेक रंगों से आसमान को सजा देते हैं। कभी-कभी तो सारा वातावरण इतना पीला हो जाता है मानो किसी ने उसे हल्दी से रंग दिया हो। फिर अगले ही पल अँधेरा हो जाता है।एक दिन जब माँ ने कहा कि कल हम प्रातः छह बजे ही हरिद्वार के लिए निकलेंगे, तब उस दिन पहली बार मैंने प्रातः उठकर सूर्योदय अपनी छत से देखा। मैं तो मंत्रमुग्ध-सा देखता रहा क्योंकि हमारा घर पूर्व दिशा की तरफ है। घर के बाहर एक बड़ा-सा विशाल पीपल का पेड़ है। प्रातः काल जब सूरज उदित हुआ तो वह पत्तों से छनकर दिख रहा था। वह भी लाल और नारंगी था, परंतु किसी तेज चमकते बल्ब की तरह गरमाहट लिए हुए। उसकी आभा से पेड़ का पत्ता-पत्ता नारंगी रंग में रंगा हुआ था। आकाश में एक चमक आ गई थी। पक्षी चहचहाते हुए उड़ रहे थे और धीरे-धीरे दिन निकल आया। चारों तरफ उजाला फैल गया।सूर्योदय के इस अनुपम सौंदर्य ने मेरा मन मोह लिया। सूर्यास्त का सूरज भी लाल था परंतु सूर्योदय का सूरज चमकीला लाल और ताजगी भरा था जो मन में उल्लास भर रहा था।

Other Chapters