SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5अनुभव की साझेदारी
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

अनुभव की साझेदारी — 1 questions with step-by-step answers.

अनुभव की साझेदारी(1 questions)

1

विधा से संवाद के अंतर्गत आपने दिए गए बिंदुओं के माध्यम से यात्रा-वृत्तांत के प्रमुख तत्वों के विषय में जाना और समझा। इन तत्वों को ध्यान में रखकर आप भी अपने घूमे हुए किसी प्रिय स्थान के अनुभवों पर एक यात्रा संस्मरण लिखिए।

उत्तर:
एक बार मैं अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश से ऊपर एक स्थान 'रानी-चोरा' गया। मुझे नाम थोड़ा-सा अजीब लगा। वहाँ पहुँचने के रास्ते बहुत सँकरे और पगडंडीनुमा थे। पहाड़ी रास्तों पर हमारी गाड़ी धीरे-धीरे उछलती हुई आगे बढ़ रही थी। मैं कुछ घबरा रहा था परंतु फिर भी हिम्मत से बैठा रहा। थोड़ी देर की कठिन चढ़ाई के पश्चात हम ऊपर पहुँच गए। वहाँ का नज़ारा देखकर मैं अचंभित था। वहाँ करीब 15 टेंट लगे थे जिनमें हमें ठहरना था। उन सभी टेंटों के बाहर सेब के पेड़ थे जिन पर कुछ हरे और कुछ लाल सेब लगे हुए थे। सामने इतने बादल तैर रहे थे मानो हम बादलों के ऊपर हों। चारों तरफ पहाड़ों पर ऊँचे-ऊँचे वृक्ष मानो आकाश तक पहुँचने का रास्ता हों।मैं तो चारों तरफ घूमकर उस सौंदर्य को निहार रहा था कि तभी पापा ने टेंट की ज़िप खोलकर अंदर चलने के लिए कहा। वह टेंट बहुत सुंदर सजा था। अंदर दो कुर्सी और एक मेज रखी थी, बहुत सुंदर बिस्तर बिछा था और पीछे की तरफ बाथरूम बना था। मैंने पहली बार टेंट अंदर से देखा था। तभी छोटी बहन चीख पड़ी। उसके इशारे पर हमने देखा कि टेंट की छत पर और कोनों में बहुत बड़ी-बड़ी मकड़ियाँ चिपकी हुई हैं जिन्हें देखकर मैं भी डर गया। तभी वहाँ का संचालक आया और बोला कि ये जंगल की मकड़ियाँ हैं, काटेगी नहीं! पर हमें बहुत डर लग रहा था।खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि संचालक फिर आया। कहने लगा कि टेंट की ज़िप अंदर से अच्छे से बंद कर लें तथा लाइट भी बंद कर लें क्योंकि यह जंगल का क्षेत्र है, रोशनी देखकर अक्सर टाइगर आ जाता है। यह सुनते ही हमारे शरीर में झुरझुरी-सी दौड़ गई। हमने झटपट लाइट बंद की और धीमी रोशनी में मोबाइल को तकिए की ओट में चलाया। जैसे-तैसे हमने वहाँ रात काटी परंतु अगली सुबह नाश्ते के बाद हम वहाँ से दूसरे स्थान की ओर चल दिए क्योंकि हम अब दूसरी रात वहाँ काटने के कतई भी मूड में नहीं थे। यह यात्रा मुझे हमेशा एक रोमांच की याद दिलाती है।

Other Chapters