Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)
आओ नए वाक्य बनाएँ — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
आओ नए वाक्य बनाएँ(1 questions)
1
पाठ से चुनकर कुछ वाक्य नीचे तालिका में दिए गए हैं। इन वाक्यों में रेखांकित शब्दों का अर्थ बताते हुए उनसे नए वाक्य बनाइए:क्षितिज, झुरमुट, ढलान, श्रृंखला, बीहड़
उत्तर:
1. क्षितिज – (अर्थ) जहाँ धरती और आकाश मिलते प्रतीत हों।
वाक्य – हवा धीरे-धीरे चल रही थी। दूर क्षितिज तले सूर्य डूबने को था।2. झुरमुट – (अर्थ) पेड़-पौधों या झाड़ियों का घना समूह।
वाक्य – पक्षी पेड़ों के झुरमुट में अपना घोंसला बना लेते हैं।3. ढलान – (अर्थ) ऊँचाई से नीचे की ओर झुका हुआ स्थल।
वाक्य – बच्चे पहाड़ी की ढलान पर खेल रहे थे।4. श्रृंखला – (अर्थ) क्रम या कड़ी।
वाक्य – सभी बच्चे श्रृंखलाबद्ध होकर बैठे थे।5. बीहड़ – (अर्थ) कठिन, निर्जन, घना और खतरनाक स्थान।
वाक्य – डाकू लोग बीहड़ इलाकों में छिपकर रहते हैं।