SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5हस्तशिल्प कौशल
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

हस्तशिल्प कौशल — 4 questions with step-by-step answers.

हस्तशिल्प कौशल(4 questions)

1

"दो स्थानीय नवयुवतियाँ उन्हें अपनी टोकरियों से शंख-मालाएँ दिखला रही थीं।"उपर्युक्त पंक्ति में स्थानीय युवतियों द्वारा यात्रियों को दिखाए जाने वाली शंख-मालाओं का उल्लेख है। यह भारतीय हस्तकला उद्योग के एक पारंपरिक रूप को दर्शाता है। शिक्षक की सहायता से हस्तकला और कुटीर उद्योग के विषय में जानकारी एकत्रित कीजिए।

उत्तर:
भारतीय हस्तकला एवं कुटीर उद्योगहस्तकला – हस्तकला वे वस्तुएँ होती हैं जिन्हें कारीगर अपने हाथों से बिना मशीनी सहायता से बनाता है। ये भारत की संस्कृति और कला को दर्शाती हैं। उदाहरण — मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के बर्तन व खिलौने, कढ़ाई-बुनाई संबंधी हस्तनिर्मित वस्तुएँ, जूट के थैले इत्यादि।कुटीर उद्योग – कुटीर उद्योग वे उद्योग होते हैं जो घर या छोटे स्तर पर चलाए जाते हैं। 'कुटीर' का अर्थ होता है 'घर'। ऐसे उद्योगों को घर पर प्रायः घर के सभी सदस्यों द्वारा मिलकर किया जाता है। इस उद्योग में पूँजी कम लगती है। उदाहरण — खादी उद्योग, हस्तकरघा, अचार-पापड़, अगरबत्ती, पतंग बनाना तथा लिफाफे बनाना इत्यादि।महत्व – यह उद्योग ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण है और वहाँ की आय का एक महत्वपूर्ण जरिया है। ये पारंपरिक कला को सुरक्षित रखते हैं। ये देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं और निर्यात बढ़ाते हैं। ये महिलाओं और छोटे कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाते हैं।
2

किसी भी स्थानीय शिल्पकार से बात करके निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी संगृहीत कीजिए:• शिल्प का नाम • यह कार्य कब से कर रहे हैं? • इसका प्रशिक्षण कहाँ से लिया? • शिल्प निर्माण में घर की महिलाओं की साझेदारी • प्रयुक्त सामग्री, तकनीक, लागत और विपणन • औपचारिक संस्थागत प्रशिक्षण

उत्तर:
शिल्पकार के साक्षात्कार द्वारा प्रस्तुत जानकारी• शिल्पकार का नाम – रामलाल वर्मा • शिल्प का काम – मिट्टी के फूलदान बनाना • कार्य कब से कर रहे हैं? – पिछले 20 वर्षों से • कार्य का प्रशिक्षण कहाँ से लिया? – शुरुआत में अपने दादा और पिता से सीखा। बाद में सरकारी कुटीर प्रशिक्षण केंद्र से 6 महीने का औपचारिक प्रशिक्षण लिया। वैसे यह पारंपरिक व्यवसाय है जो पीढ़ियों से चला आ रहा है। • शिल्प निर्माण में महिलाओं की भागीदारी – घर की महिलाओं की इस कार्य में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। वे मिट्टी के फूलदानों को सुंदर रंग में रंगती हैं और उस पर विभिन्न प्रकार के बेल-बूटों की सजावट करती हैं। यहाँ तक कि महिलाएँ फूलदान के लिए मिट्टी भी तैयार करती हैं। • प्रयुक्त सामग्री, तकनीक और लागत – एक साधारण मिट्टी का फूलदान बनाने में 50-100 रुपये की लागत आती है और इसे बनाने में 1-2 दिन लग जाते हैं। फिर सूखने के पश्चात इस पर रंगाई और सजावट का कार्य किया जाता है। • औपचारिक संस्थागत प्रशिक्षण – मुझे इस शिल्प का मूल ज्ञान परिवार से ही मिला लेकिन कौशल को और बेहतर बनाने के लिए सरकारी कुटीर उद्योग प्रशिक्षण केंद्र से 6 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहाँ से पारंपरिक के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का ज्ञान, नए-नए डिज़ाइन बनाना, उत्तम गुणवत्ता के साथ कार्य, पैकिंग करना, कीमत तय करना आदि व्यापारिक जानकारियाँ तथा ऋण, सब्सिडी व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी सीखी।इस प्रकार प्रस्तुत शिल्पकार बहुत ही आत्मविश्वासी और संतोषी व्यक्ति लगे। इनसे बातचीत का अनुभव बहुत ही अच्छा और यादगार रहा।
3

डिजिटल खरीदारी और ई-वाणिज्य कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में किस प्रकार उपयोगी है?

उत्तर:
वर्तमान में डिजिटल के माध्यम से खरीदारी और ई-वाणिज्य का चलन बढ़ा है। ये कुटीर उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं। ये छोटे शिल्पकारों और कारीगरों को स्थानीय स्तर से निकालकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने में मदद करते हैं।आज डिजिटल खरीदारी और ई-वाणिज्य कुटीर उद्योग के लिए निम्न प्रकार से उपयोगी हैं:बाजार हेतु व्यापकता – पहले के समय में कुटीर उद्योग केवल स्थानीय बाजारों तक ही सीमित था। कारीगर सामान बनाते और बाजार में जाकर बेचते थे, परंतु वर्तमान में ऑनलाइन शॉपिंग के चलते अब ये सामान एक स्थान से दूसरे स्थान — यहाँ तक कि देश-विदेश में बेचे जाते हैं। इस प्रकार कारीगरों की पारंपरिक संस्कृति और बेजोड़ कला का प्रचार व विस्तार दूर-दूर तक हो गया।सीधे उपभोक्ता से संबंध – ई-वाणिज्य के कारण अब बिचौलियों की दखल से कारीगरों को जहाँ एक तरफ राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ सीधे व्यापार के कारण उन्हें अधिक मुनाफा भी होने लगा। कारीगरों को अपनी मेहनत का पूरा पैसा मिलने लगा।कम लागत और मुनाफा अधिक – ई-व्यापार के चलते अब कारीगरों को किसी दुकान अथवा सामान बेचने हेतु किसी स्थान की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में कुटीर उद्योग से जुड़े लोग अपने घर में सामान तैयार करते हैं (जैसे जूट से बनी सामग्री, अचार-मुरब्बे इत्यादि) और सीधे ऑनलाइन के जरिए बेचकर मुनाफा कमाते हैं।डिजिटल भुगतान की सुविधा – इस प्रकार के व्यापार से आसानी से चीजें देखी भी जा सकती हैं और उनका भुगतान भी ऑनलाइन हो जाता है; जिससे ग्राहकों को बहुत आसानी होती है।
4

"हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी इकट्ठा कीजिए और अपनी कक्षा में उस पर चर्चा कीजिए।

उत्तर:
सरकार द्वारा शिल्प कलाओं विशेषकर हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने हेतु अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे-विभिन्न योजनाओं का संचालन – सरकार द्वारा (नेशनल हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम) जैसी योजनाएँ शुरू की गई हैं जिनके द्वारा शिल्पकारों को प्रशिक्षण, डिजाइन, विकास व तकनीकी सुविधाएँ मुहैया कराई जाती हैं।क्लस्टर (सामूहिक) विकास – इसके अंतर्गत शिल्पकारों के समूह बनाए जाते हैं जिससे उन्हें सामूहिक उत्पादन, आधुनिक उपकरण और बेहतर बाजार मिलते हैं।आर्थिक सहायता और सब्सिडी – सरकार कुटीर उद्योगों को ऋण, सब्सिडी और वित्तीय सहायता देती है।कौशल विकास प्रशिक्षण – शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक सिखाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं।विपणन (Marketing) में सहायता – सरकार द्वारा प्रदर्शनियों, मेलों और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों द्वारा हस्तशिल्प कला के कारीगरों को बाजार मिलता है और ई-व्यापार के जरिए सीधे ग्राहकों से जोड़ा जाता है।सामाजिक सुरक्षा व बीमा – कारीगरों को बीमा, स्वास्थ्य योजनाएँ और पेंशन की सुविधा दी जाती है।महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन – विशेष योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, ऋण और रोजगार दिया जाता है।पुरस्कार एवं सम्मान – सम्मान के द्वारा शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया जाता है और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जाता है।

Other Chapters